फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   80 year old farmer murdered in Yamunanagar of Haryana

खेतों में सुरक्षित नहीं किसान: यमुनानगर में 80 वर्षीय बुजुर्ग की बेरहमी से हत्या, खून से लथपथ मिली लाश

Sat, 17 Jul 2021 02:15 AM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, यमुनानगर/छछरौली (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुनानगर/छछरौली (हरियाणा) Published by: ajay kumar Updated Sat, 17 Jul 2021 02:15 AM IST
सार

हरियाणा के यमुनानगर जिले में खेत में अकेले रहने वाले किसान व मजदूर सुरक्षित नहीं है। कुछ माह पहले की छप्पर क्षेत्र में एक मजदूर की भी इसी तरह हत्या कर दी गई थी। उसका शव खेत में औंधे मुंह पड़ा मिला था। आंख पर चोट के निशान थे। अब ताहरपुर गांव में भी अकेले रह रहे इस किसान की हत्या कर दी गई। परिजनों ने पुलिस से मांग की है कि वे मामले में त्वरित कार्रवाई कर हत्यारों को जल्द सलाखों के पीछे पहुंचाएं। 

विज्ञापन
80 year old farmer murdered in Yamunanagar of Haryana
प्रतीकात्मक तस्वीर

विस्तार

हरियाणा के यमुनानगर जिले के ताहरपुर गांव में किसी ने खेत में बने ट्यूबवेल पर रह रहे 80 वर्षीय किसान गुरदयाल सिंह के सिर में धारदार हथियार मारकर हत्या कर दी। किसान का शव ट्यूबवेल पर ही खून से लथपथ पड़ा मिला। उसके सिर पर कस्सी से वार व गले में रस्सी से घोंटने के निशान थे। सुबह जब उसका पोता खेत में चारा लेने गया तो घटना का पता चला। 

विज्ञापन


सूचना मिलने पर छछरौली थाना प्रभारी लज्जा राम पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में ले लिया। पुलिस ने इस मामले में अज्ञात पर हत्या का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। ताहरपुर कलां निवासी अशोक कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसके पिता गुरदयाल सिंह (80) खेतीबाड़ी करते थे।
विज्ञापन


कई साल पहले उसकी मां का देहांत हो गया था। तब से उसके पिता गुरदयाल अपने खेत में बने ट्यूबवेल पर रहते थे। उसने बताया कि शुक्रवार सुबह उसका बेटा खेत में चारा लेने गया था। जब उसका बेटा ट्यूबवेल पर पहुंचा तो वहां उसके पिता गुरदयाल सिंह खून से लथपथ जमीन पर पड़े मिले। उस समय वह हिमाचल के कॉलर में अपने बागबानी के काम के सिलसिले से जा रहा था। उसके बेटे ने घर आकर अपनी मां को बताया कि दादाजी के सिर में किसी ने चोट मार दी है। ये जानकारी उसकी पत्नी ने उसे फोन पर दी। इसके बाद वे कलेसर गांव के नजदीक से वापस घर पहुंचे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने मौके पर जाकर देखा तो पिता के सिर समेत शरीर के कई हिस्सों पर धारदार हथियारों के वार थे। उनके गले को रस्सी से घोंटने के निशान थे। आशंका जताई जा रही है कि किसी ने उनके सिर में कस्सी से कई वार किए और रस्सी या परने से गला घोंटा दिया। जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने सीन ऑफ क्राइम की टीम के साथ मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाएं और शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों के हवाले कर दिया।

नहीं थी किसी से कोई रंजिश
अशोक ने बताया कि उसका हिमाचल प्रदेश के कॉलर में बागवानी का काम है। अधिकतर समय वह वहीं पर रहता है। शुक्रवार सुबह भी वह अपने साथी के साथ हिमाचल के लिए घर से निकला था। उसने बताया कि उसका फोन घर पर ही था। अशोक ने बताया कि उसके पिता की किसी से कोई रंजिश नहीं थी। उन्हें किसी पर कोई शक नहीं है।   

वृद्ध किसान के शव का पोस्टमार्टम डॉक्टरों के पैनल से कर दिया गया है। रिपोर्ट आने पर मौत के कारणों का पता चल पाएगा। फिलहाल अज्ञात के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मृतक के परिजनों ने अभी किसी पर कोई शक नहीं जताया है। न ही किसी से रंजिश बताई है। - लज्जा राम, थाना छछरौली प्रभारी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed