फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   75 year old man beaten to death in a land dispute

खूनी संघर्ष में बदला जमीन विवाद, छोटे भाई और भतीजे ने पीट-पीटकर बुजुर्ग को मार डाला

Fri, 29 May 2020 07:28 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, अमलोह /मंडी गोबिंदगढ़ (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, अमलोह /मंडी गोबिंदगढ़ (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Fri, 29 May 2020 07:28 PM IST
विज्ञापन
75 year old man beaten to death in a land dispute
मृतक की फाइल फोटो। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

अमलोह के गांव माजरा मन्ना सिंह वाला में जमीन विवाद को लेकर बड़े भाई की पीट-पीट कर हत्या कर दी गई है। मृतक की पहचान बलवंत सिंह (75) निवासी गांव मन्ना सिंह वाला के तौर पर हुई है। थाना अमलोह पुलिस ने मृतक के बेटे मनिंदरजीत सिंह की शिकायत पर चाचा और उसके बेटे के खिलाफ केस दर्ज किया है। 

विज्ञापन


एसएचओ कुलविंदर सिंह ने बताया कि माजरा मन्ना सिंह वाला गांव में बलवंत सिंह और बलदेव सिंह सगे भाई हैं। दोनों के बीच जमीन का विवाद पिछले काफी समय से चल रहा था। शिकायतकर्ता मनिंदरजीत सिंह ने बयान दर्ज करवाया है कि 28 मई की शाम को वह अपने खेत में आड़ की बहाई करके घर को लौट रहा था।
विज्ञापन


इस दौरान उसके चाचा बलदेव सिंह और चचेरा भाई रोबिन सिंह मोटर साइकिल पर सवार होकर उसके घर में आ धमके। पिता बलवंत सिंह घर के बाहर बैठे थे। चाचा और उसके बेटे ने आते ही उसके पिता बलवंत सिंह के साथ मारपीट शुरू कर दी। इससे पिता बलवंत सिंह गंभीर जख्मी हो गए। जख्मी हालात में उन्हें अमलोह सिविल अस्पताल में ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत करार दे दिया। पुलिस ने आरोपी बलदेव सिंह और रोबिन सिंह के खिलाफ केस दर्जकर जांच शुरू कर दी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


एचएचओ कुलविंदरर सिंह ने बताया कि मृतक बलवंत सिंह समेत चार सगे भाई हैं, जिनकी गांव में जमीन है। खेत में आड़ की बहाई को लेकर बलदेव सिंह और रोबिन सिंह बलवंत सिंह का विरोध कर रहे थे, जिससे झगड़े के हालात पैदा हुए और गुरुवार शाम को दोनों परिवारों में झगड़ा हुआ। इसमें बलवंत सिंह जख्मी होने के बाद दम तोड़ गया। अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed