फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   7 year old girl raped in ludhiana, punjab crime news

परिजनों के काम पर जाने के बाद घर में अकेली थी बच्ची, पड़ोसी ने किया दुराचार

Thu, 16 Nov 2017 09:12 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना(पंजाब)
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना(पंजाब) Updated Thu, 16 Nov 2017 09:12 AM IST
विज्ञापन
7 year old girl raped in ludhiana, punjab crime news
बच्ची के साथ रेप - फोटो : डेमो फोटो
बाड़ेवाल अवाना गांव में रहने वाले एक युवक ने पड़ोस में रहने वाली सात साल की बच्ची के साथ दुराचार जैसी घिनौनी वारदात को अंजाम दिया। वारदात के बाद फरार हो गया। जब बच्ची की मां को पता चला तो तुरंत इसकी जानकारी पुलिस को दी।
विज्ञापन


सूचना के बाद थाना पीएयू की पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने बच्ची की मां की शिकायत पर मोनू कुमार के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपी को देर रात इलाके से गिरफ्तार कर लिया। बुधवार को आरोपी को अदालत में पेश किया गया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया। उधर, पुलिस ने सिविल अस्पताल में बच्ची की मेडिकल जांच कराई। जहां से उसके स्वैब जांच के लिए भेज दिए है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार बच्ची के पिता ऑटो चलाते है, जबकि मां एक निजी फैक्टरी में काम करती है। मंगलवार को दोनों काम पर गए हुए थे, जबकि पीछे से बच्ची घर में अकेली थी। पेंट का काम करने वाला मोनू बच्ची को बहला फुसला कर अपने कमरे में ले गया और बच्ची के साथ दुराचार किया। जब बच्ची की मां आई तो उसे पता चला कि आरोपी ने उसकी बच्ची के साथ घिनौनी हरकत की है तो वह बच्ची के पास गई। बच्ची लहूलुहान पड़ी थी। उसने तुरंत पुलिस को शिकायत दी। जांच अधिकारी लखविंदर मसीह ने कहा पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। बच्ची का मेडिकल करवा उसे घर भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed