{"_id":"f7b7d342a5563c93c94b5b00c77dcd81","slug":"60-year-old-man-raped-8-year-old-girl-in-hissar-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"60 साल के इस 'दरिंदे' ने 8 साल की बच्ची से बुझायी हवस","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
60 साल के इस 'दरिंदे' ने 8 साल की बच्ची से बुझायी हवस
ब्यूरो/अमर उजाला, हिसार
Updated Sun, 31 May 2015 02:03 PM IST
विज्ञापन
60 साल के इस बुजुर्ग ने 8 साल की बच्ची को अपनी हवस का शिकार बनाया। आरोपी के खिलाऊ पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
हरियाणा के हिसार में गांव सदलपुर में नानी के यहां आई बच्ची के साथ गांव के ही बुजुर्ग जेठाराम ने बलात्कार किया। बच्ची मूल रूप से राजस्थान की रहने वाली है। वह अपने मामा के यहां रहती थी और तीसरी कक्षा में पढ़ती थी।
बीती शाम बच्ची अपनी नानी के घर से मामा के घर जा रही थी। रास्ते में जेठाराम ने उसे रोक लिया और बहलाकर अपने घर ले गया। वहां उसने बच्ची के साथ दुराचार किया।
विज्ञापन
रात में जब बच्ची की मामी नानी का खाना देने आई तो उसने बच्ची के बारे में पूछा। नानी ने बताया कि वह तो शाम को ही यहां से चली गई थी। गांव भर में बच्ची को तलाशा गया, लेकिन वह नहीं मिली।
विज्ञापन
देर रात किसी ने जेठाराम के घर से बच्ची के रोने की आवाज सुनाई दी। लोग वहां गए तो बच्ची कमरे में पड़ी रो रही थी। लोगों ने मौके पर ही जेठाराम को दबोच लिया और उसकी जमर धुनाई की।
रात को ही बच्ची को अस्पताल ले जाया गया, जहां मेडिकल में बच्ची से दुराचार की पुष्टि हुई। पुलिस में शिकायत दर्ज करा दी गई है और जेठाराम को गिरफ्तार कर लिया गया।