{"_id":"1badaae241f687e68b1e7216eb2aca3b","slug":"6-drugs-smuggler-arrest-in-ludhiana","type":"story","status":"publish","title_hn":"नशे की तस्करी करने वाले 6 गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नशे की तस्करी करने वाले 6 गिरफ्तार
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना
Updated Sun, 06 Jul 2014 04:21 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नशीला पदार्थ सप्लाई करने वालों के खिलाफ चलाई गई जिला पुलिस की स्पेशल मुहिम के तहत अलग-अलग थानों की पुलिस ने छह नशा तस्करों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
पुलिस ने सभी आरोपियों के कब्जे से नशीला पाउडर और नशीली दवाएं बरामद की हैं। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।
थाना कोतवाली की पुलिस ने रेखी सिनेमा चौक के पास नाकाबंदी कर रखी थी। इसी दौरान बिहार के जिला मोतीहारी निवासी धर्मेंद्र कुमार वहां से गुजर रहा था।
पुलिस ने आरोपी को रोक कर चेकिंग की तो उसके कब्जे से सौ ग्राम नशीला पाउडर बरामद हुआ। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह बिहार से नशीला पाउडर लाकर सप्लाई करता है।
विज्ञापन
उधर थाना डिवीजन चार की पुलिस ने उपकार नगर पुली के पास नाकाबंदी कर रखी थी। इसी दौरान गांव भट्टियां बेट निवासी अमनदीप सिंह और भट्टियां कालोनी निवासी हरदीप सिंह वहां से गुजर रहे थे।
विज्ञापन
पुलिस पार्टी ने आरोपियों को रुकने के लिए कहा तो आरोपी वहां से फरार हो गए। पुलिस ने आरोपियों का पीछा कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने तलाशी के दौरान आरोपियों के कब्जे से दस टीके, दस नशीली दवाई की शीशी और बीस ग्राम नशीला पाउडर बरामद किया है।
थाना सलेम टाबरी की पुलिस ने बिंद्रा कालोनी टी प्वाइंट के पास शनिवार को नाकाबंदी कर रखी थी। नाकाबंदी के दौरान गांव तलवंडी कलां निवासी अमरीक चंद, छावनी मोहल्ला निवासी वरिंदर कुमार और भट्टियां कालोनी निवासी गुरतेज सिंह को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 15 नशीली दवाई की शीशी और दस ग्राम हेरोइन बरामद की है।