{"_id":"58348f704f1c1b262413b638","slug":"500-1000-notes-three-jewelers-arrest-who-sell-gold-on-twice-rate","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुराने नोट के बदले दोगुने रेट पर सोना बेचते थे, 3 ज्वेलर्स गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पुराने नोट के बदले दोगुने रेट पर सोना बेचते थे, 3 ज्वेलर्स गिरफ्तार
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Wed, 23 Nov 2016 10:18 AM IST
विज्ञापन
सोना और पैसे
- फोटो : Demo Pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कस्टमर बनकर गई एक्साइज एंड टैक्सेशन विभाग की टीम ने 500-1000 के पुराने नोटों से दोगुने रेट पर सोना बेचने वाले तीन ज्वेलर्स को रंगे हाथों दबोच लिया। टीम ने एक ज्वेलर के पास से पुराने नोटों की 3 लाख रुपये की नगदी भी बरामद की है। तीनों ज्वेलर्स का सभी रिकॉर्ड कब्जे में ले लिया गया है। बुधवार को डीसी अजीत बालाजी जोशी से चर्चा करने के बाद पेनल्टी और अगली कार्रवाई तय होगी।
पुराने नोटों के बदले दोगुने रेट पर सोना बेचने की सूचना एक्साइज एंड टैक्सेशन विभाग को मिली। सूचना मिलते ही असिस्टेंट एक्साइज एंड टैक्सेशन ऑफिसर रविंद्र कौशिक की अगुवाई में स्पेशल टीमों का गठन किया गया। टीम ने सेक्टर-22 के सरदार ज्वेलर्स, प्रिंस ज्वेलर्स और सेक्टर-23 के संतोष ज्वेलर्स के यहां जाकर मोलभाव किया तो वह दोगुनी कीमत पर पुराने नोटों से सोना बेचने के लिए तैयार हो गए।
इस पूरी प्रक्रिया को रिकॉर्ड भी किया गया। बाद में टीम ने सच बताते हुए ज्वेलर्स का पूरा सेल्स रिकॉर्ड और स्टॉक रजिस्टर जब्त कर लिया। इस दौरान संतोष ज्वेलर्स के यहां से 500 और 1000 के नोटों में तीन लाख रुपये बरामद हुए। वहीं सरदार ज्वेलर्स के यहां से 50 हजार रुपये के पुराने नोट मिले। नोटबंदी के बाद अभी तक की यह सबसे बड़ी कार्रवाई है। इससे पहले नोटबंदी की घोषणा के बाद देर रात तक कई ज्वेलर्स ने दुकानें खोलकर पुराने नोटों केबदले सोना बेचा था।
विज्ञापन
ब्लैक मनी को व्हाइट करने के लिए अपना रहे तरीके
कालेधन वाले इन दिनों सबसे ज्यादा मुसीबत में हैं। वह अपने कालेधन को सफेद करने के लिए तरह-तरह के तरीके अपना रहे हैं। कोई दूसरे के खाते तलाश कर रहा है तो कोई 25 से 30 प्रतिशत एक्स्ट्रा तक देने के लिए तैयार है। बैंक स्क्वेयर पहुंचे एक व्यक्ति ने बताया कि कालेधन वाले गरीबों से उनका सोना दोगुने रेट में खरीद रहे हैं तो कुछ बिना ब्याज पर पैसा दे रहे हैं।