फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   5 years old child fell into water tank in panchkula, killed

पानी की टंकी में गिरा 5 वर्षीय बच्चा, डूबने से हुई मौत

Wed, 25 May 2016 05:54 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला Updated Wed, 25 May 2016 05:54 PM IST
विज्ञापन
5 years old child fell into water tank in panchkula, killed
डूबने से मौत - फोटो : demo pics

5 साल के बच्चे की मौत निर्माणाधीन ग्रुप हाउसिंग सोसायटी की पानी की टंकी में गिरकर डूबने से हो गई। हादसा पंचकूला के सेक्टर-27 में निर्माणाधीन ग्रुप हाउसिंग सोसायटी में मंगलवार को हुआ। मृतक की पहचान कृष्ण निवासी सूरजपुर के रूप में हुई है। कृष्ण यहां अपने दादा देवदास के साथ आया था। पुलिस ने 174 के तहत केस दर्ज कर पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। घटना मंगलवार सुबह करीब 10.45 बजे की है।

विज्ञापन


रामगढ चौकी इंचार्ज एएसआई सुशील कुमार ने बताया बच्चे के डूबने की सूचना मिलते ही चंडीगढ़ मंदिर थाना प्रभारी हरभजन सिंह मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि सेक्टर-27 में जीएचएस-6 का निर्माण हो रहा है। पांच वर्षीय कृष्ण खेलते खेलते करीब पांच फुट गहरी पानी की टंकी में गिर गया। कृष्ण के टंकी में गिरने की खबर वहां काम करने वालों को नहीं लगी। कुछ देर बाद बाद कृष्ण का शव पानी में बहता दिखाई दिया। वहां तत्काल उसको सेक्टर-26 की सरकारी डिस्पेंसरी में ले गए। जहां डाक्टरों ने कृष्ण को मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed