फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   5 million fake dollars recovered in barnala

साढ़े पांच करोड़ के नकली अमेरिकी डॉलर जब्त, 3 गिरफ्तार

Thu, 13 Apr 2017 12:48 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बरनाला(पंजाब)
ब्यूरो/अमर उजाला, बरनाला(पंजाब) Updated Thu, 13 Apr 2017 12:48 AM IST
विज्ञापन
5 million fake dollars recovered in barnala
बरनाला पुलिस की बड़ी कामयाबी
साढ़े पांच करोड़ की कीमत के अमेरिकी डॉलर, सुनने में ये रकम भले ही बड़ी लगे, लेकिन ये सारे अमेरिकी डॉलर नकली हैं। जिसे पुलिस ने जब्त कर लिया है। पंजाब के बरनाला में पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। यहां खुफिया जानकारी पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने  8100 अमेरिकी डॉलर जब्त किया है।  बरनाला के थाना टल्लेवाल की पुलिस ने पांच करोड़ की कीमत से ज्यादा जाली 100-100 के 8100 अमरीकी डॉलर समेत तीन व्यक्तियों को काबू किया है। पुलिस की तरफ से जाँच दौरान ओर खुलासे होने की संभावना भी बताई जा रही है। 
विज्ञापन


थाना टल्लेवाल के पुलिस अधिकारी नायब सिंह ने बताया कि उन्हें गुप्त सूचना मिली थी जिसके आधार पर बरनाला मोगा रोड पर नाकेबन्दी की हुई थी नाकेबन्दी दौरान दो मोटरसाईकल सवारों को रोका गया और चैकिंग दौरान काले थैला में काले केमिकल से कोटेड अमरीकी डालर बरामद किए गए। एक एक सौ के अमरीकी डॉलर की 81 गुटिया बरामद की गई। जिनकी भारत में कीमत 5 करोर 64 लाख से ज्यादा की है। 
विज्ञापन


पुलिस अधिकारी ने बताया कि यह नोट दो व्यक्ति मोगा जिले के एक गाँव भागीके में से एक NRI के घर से लाये थे जो की ऑस्ट्रेलिआ में रहता है। इन डॉलरों पर काले रंग के कोट को उतारने के लिए वह संगरूर के धूरी शहर में लेकर जा रहे थे। काबू किये मुलज्मो में एक NRI का दामाद अंग्रेज सिंह था जो की मोगा के गाँव पत्तो हीरा सिंह का रहने वाला है। दूसरा गुरदेव सिंह वासी बलमगढ़ और तीसरा जगतार सिंह जो की पूर्व फौजी भी जातीमाजरा धूरी का रहने वाले है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed