फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   5 lakh rupees looted with people in Patiala of punjab

लाल बत्ती लगी गाड़ी से उतरे दो वर्दीधारी, कहा- डिग्गी दिखाओ...फिर लूट लिए लाखों

Tue, 25 Dec 2018 06:27 PM IST
दुष्यंत शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब) Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Tue, 25 Dec 2018 06:27 PM IST
विज्ञापन
5 lakh rupees looted with people in Patiala of punjab
सांकेतिक तस्वीर

लाल बत्ती लगी गाड़ी अचानक आकर रुकी। गाड़ी में खाकी वर्दी में दो लोग सवार थे। उसके बाद उन खाकी वर्दीधारियों ने जो किया उससे प्रशासन के भी कान खड़े हो गए।

विज्ञापन


दरअसल, दो खाकी वर्दी वालों ने एक व्यक्ति से साढ़े पांच लाख रुपये की लूट को अंजाम दिया। मामला पंजाब के पटियाला का है। सन्नौर थाना पुलिस ने अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। अभी आरोपियों का कोई सुराग नहीं लग सका है।
विज्ञापन


पीड़ित सुखविंदर सिंह निवासी अनाज मंडी ने पुलिस को दिए बयान कहा कि वह डीसीडब्लयू फैक्ट्री में काम करता है। 23 दिसंबर सुबह वह कार में पत्नी के साथ पानीपत अपने किसी रिश्तेदार के घर गया था। उसके साथ उनकी पड़ोसन भी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


रात करीब साढ़े 11 बजे वह अपने रिश्तेदार से साढ़े पांच लाख रुपये लेकर पटियाला लौट रहे थे। देवीगढ़ रोड पर गांव नैना अकोत के पास पड़ोसन को उल्टी आने लगी, तो उसने कार रोक दी। पड़ोसन कार से उतर कर उल्टी करने लगी। वह एक तरफ जाकर बाथरूम करने लगा। 

इसी बीच एक लाल बत्ती वाली गाड़ी आकर रुकी, जिसमें से खाकी वर्दी पहने दो लोग बाहर निकले। उनमें से एक ने कंबल ओढ़ रखा था। दोनों ने उसको डिग्गी खोलकर दिखाने को कहा।


डिग्गी चेक करने के बाद उनकी नजर उनके पास मौजूद पर्स पर पड़ी, जिसमें साढ़े पांच लाख रुपये थे। आरोपियों ने आव देखा न ताव, पैसों से भरा पर्स लेकर फरार हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस ने पीड़ित के बयान पर दो अज्ञात लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर लिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed