{"_id":"e292c1a8ac81ea405d4652a131b99f4c","slug":"5-lakh-found-from-car","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंडीगढ़ से आ रही कार से 5 लाख बरामद","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चंडीगढ़ से आ रही कार से 5 लाख बरामद
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली
Updated Wed, 23 Apr 2014 12:13 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस ने स्पेशल नाके के दौरान ग्रेशियन अस्पताल के पास से मंगलवार शाम एक कार से पांच लाख रुपये नगद बरामद किए। कार चालक मौके पर रकम से संबंधित दस्तावेज पेश नहीं कर सका।
विज्ञापन
हालांकि उसका तर्क था कि उसके आफिस का काम चल रहा है। जिसके लिए वह रकम लेकर जा रहा है। रकम थाना फेज-8 में रकम रखवा दी गई है। संबंधित व्यक्ति को बुधवार तक दस्तावेज पेश करने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक पुलिस ने ग्र्रेशियन अस्पताल के पास नाका लगाया हुआ था। वहां से गुजरने वाले प्रत्येक वाहन की जांच की जा रही है। इसी बीच वहां पर चंडीगढ़ की साइड से एक एक्सयूवी कार आई।
विज्ञापन
कार को चेकिंग के लिए रुकवाया गया। जब तलाशी ली गई, तो कार की पिछली सीट पर रखे बैग से पांच लाख रुपये बरामद हुए। कार के मालिक कैप्टन सुमिंदर सरदाना ने बताया कि यह कैश वह बैंक से निकालकर लाए हैं।
सेक्टर-69 में उनका ऑफिस बन रहा है। संबंधित काम के लिए रकम प्रयोग की जानी थी। लेकिन उनके पास कोई दस्तावेज नहीं थे।
इसके बाद पुलिस ने रकम को कब्जे में ले लिया। उन्हें बुधवार तक रकम से संबंधित दस्तावेज लाने के लिए कहा गया है।