{"_id":"6458f5b4708fee4f9f0363e3","slug":"45-year-old-man-murdered-in-patiala-of-punjab-2023-05-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Patiala News: पुलिस ने सुलझाई पेंटर की हत्या की गुत्थी, 3000 रुपये व मोबाइल लूटने का था इरादा, बेरहमी से मारा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Patiala News: पुलिस ने सुलझाई पेंटर की हत्या की गुत्थी, 3000 रुपये व मोबाइल लूटने का था इरादा, बेरहमी से मारा
Mon, 08 May 2023 08:36 PM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Mon, 08 May 2023 08:36 PM IST
सार
पेंटर की हत्या को पटियाला पुलिस ने सुलझा लिया है। इस मामले में पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है। वहीं एक लड़की की तलाश है। महज 3000 रुपये और मोबाइल के खातिर वारदात को अंजाम दिया गया है। मृतक मुकेश उत्तर प्रदेश के अमेठी का रहने वाला था।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पटियाला के थाना त्रिपड़ी के अंतर्गत एक पेंटर की हत्या का मामला पुलिस ने सुलझा लिया है। पत्थर मार गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के मुताबिक गिरोह ने मोबाइल और 3000 रुपये की लूट के इरादे से वारदात को अंजाम दिया। फिलहाल मामले में एक लड़की समेत दो फरार हैं।
विज्ञापन
एसएसपी वरुण शर्मा ने बताया कि मूलरूप से अमेठी (यूपी) का रहने वाला मुकेश कुमार (45) पिछले कुछ समय से पटियाला के आनंद नगर-बी इलाके में किराये के मकान में रहता था। मुकेश पेंट करने का काम करता था। एक मई 2023 को सुबह करीब 11 बजे मुकेश कुमार ने अपनी पत्नी को फोन करके कहा कि वह काम में व्यस्त है और इसलिए दो दिनों के बाद घर वापस आ पाएगा। इसके बाद चार मई तक जब मुकेश कुमार घर वापस नहीं लौटा तो परिवार वालों को चिंता हुई। पत्नी ने थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट लिखवाने आई तो उसे बताया गया कि त्रिपड़ी में पुडा ग्राउंड के नजदीक एक अस्पताल के पास अज्ञात व्यक्ति का शव मिला है।
विज्ञापन
शिनाख्त करने पर शव मुकेश कुमार का निकला लेकिन उस दिन मुकेश कुमार के भाई रमेश कुमार ने किसी के खिलाफ कोई शक नहीं जताया। इस पर पुलिस ने धारा 174 सीआरपीसी के तहत कार्रवाई करके शव को वारिसों के हवाले कर दिया।
विज्ञापन
बाद में मृतक मुकेश कुमार की पत्नी के शक जताने पर पुलिस ने जब जांच की तो सामने आया कि मुकेश काम करने के बाद पैसे लेकर जब अपने घर आ रहा था तो रास्ते में त्रिपड़ी में पुडा ग्राउंड के नजदीक मुकेश के पास मोबाइल व पैसे देखकर साक्षी नाम की एक लड़की ने उसे आकर्षित किया। वह मुकेश को अपने साथ शराब के ठेके के पीछे सुनसान जगह पर ले गई। जहां पहले ही उसके गिरोह के सदस्य बलजीत सिंह उर्फ बंटी और गौरव कुमार घात लगाकर बैठे थे।
उन्होंने मुकेश के पास से 3000 रुपये व मोबाइल की लूट करने के इरादे से उस पर ईंट, पत्थर व कांच की टूटी बोतलों से हमला किया। पुलिस ने मामले में केस दर्ज करके आरोपी बंटी व गौरव को गिरफ्तार कर लिया है।