फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   45 year old man murder in chandigarh

दामाद का इलाज कराने आए व्यक्ति की हत्या, चाकुओं से गोदा...सिर्फ 20 हजार के लिए की वारदात

Thu, 07 Feb 2019 06:01 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Thu, 07 Feb 2019 06:01 PM IST
विज्ञापन
45 year old man murder in chandigarh
मृतक गुलजारी लाल और सीसीटीवी फुटेज में दिखाई दे रहे संदिग्ध

पीजीआई में दामाद का इलाज कराने आए रिटायर्ड वन विभाग के गार्ड गुलजारी लाल के शरीर पर आरोपियों ने ताबड़तोड़ एक के बाद एक 20 वार कर उन्हें लहूलुहान किया था। ज्यादातर घाव हाथ और पैर में थे। बुधवार को शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया गया। वहीं दो संदिग्ध आरोपी सीसीटीवी फुटेज में कैद हो गए हैं। पुलिस को शक है कि एक आरोपी नेपाली और दूसरा यूपी का है।

विज्ञापन


बीते 2 फरवरी को हिमाचल प्रदेश हमीरपुर के गांव बड़सर निवासी गुलजारी लाल (45) पीजीआई में दामाद का इलाज करवाने आए थे। सोमवार शाम से अचानक वे लापता हो गए। अगली सुबह गुलजारी लाल सेक्टर-10/11 की डिवाइडिंग रोड पर लहूलुहान हालत में पड़े थे। उनके शरीर पर तेजधार हथियारों से कई निशाने थे। सूचना पाकर पहुंची पुलिस उन्हें जीएमएसएच-16 ले गई, जहां उनकी गंभीर हालत होते देख डॉक्टरों ने पीजीआई रेफर किया था। शाम को इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। 
विज्ञापन


पुलिस की जांच में सामने आया कि गुलजारी लाल के दामाद घर में दीवार से गिरने के कारण घायल हो गए थे। उनकी पीठ और टांग में फ्रैक्चर था। उन्हें 2 फरवरी को पीजीआई रेफर किया गया था। गुलजारी लाल, उनका बेटा अक्षय और अन्य रिश्तेदार भी साथ थे। पुलिस जांच में यह भी पता लगा कि मृतक के पास 20 हजार रुपये थे, लेकिन तलाशी के दौरान वह नहीं मिले। सेक्टर-3 थाना पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ हत्या व लूट की धाराओं के तहत केस दर्ज किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


दामाद के भतीजे ने कहा, आरोपी दोबारा आए
मृतक के दामाद के भतीजे राजीव ने बताया कि बुधवार सुबह करीब साढ़े दस बजे वह पीजीआई के गेट के पास था। इस दौरान उसके पास दो युवक आए। उनमें से एक नेपाली और दूसरा यूपी का लग रहा था। उन्होंने कहा कि तेरे रिश्तेदार के पैसे गाड़ी में हैं, साथ चलकर ले लो। जिससे वह घबरा गया और उनके साथ जाने से मना कर दिया। इसके बाद पुलिस ने उसे सीसीटीवी फुटेज दिखाया, जिसमें आरोपी कैद थे।


पीजीआई के आसपास का एरिया खंगाला 
घटना के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मचा हुआ है। आरोपी को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने के लिए पुलिस ने तीन टीमों का गठन किया है। पुलिस अब पीजीआई और आसपास के एरिया में आरोपी की धरपकड़ के लिए प्रयास कर रही है। इसके अलावा पुलिस वारदात स्थल और अन्य जगहों के सीसीटीवी कैमरों को खंगाल रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed