{"_id":"59fdc63d4f1c1b59678b991c","slug":"4-killed-as-school-van-collides-with-school-bus-in-hisar-district","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"धुंध और तेज रफ्तार बनी काल, स्कूली बस-वैन में भीषण टक्कर, 4 की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
धुंध और तेज रफ्तार बनी काल, स्कूली बस-वैन में भीषण टक्कर, 4 की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, हिसार(हरियाणा)
Updated Sun, 05 Nov 2017 10:23 AM IST
विज्ञापन
Hisar Accident
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिसार-राजगढ़ मार्ग से जाने वाले चिड़ौद-कालवास मार्ग पर शनिवार सुबह कोहरे और तेज रफ्तार के कारण निजी स्कूलों की बस और वैन में भीषण टक्कर हो गई। हादसे में तीन महिला अध्यापकों और वैन चालक की मौत हो गई। हादसे में छह स्टाफ सदस्य और एक छात्रा घायल हो गई। बताया जाता है कि धुंध और दोनों वाहनों की स्पीड तेज होने से यह हादसा हुआ।
गांव तलवंडी रुक्का के हिमालय पब्लिक स्कूल की क्रूजर गाड़ी में सारंगपुर निवासी चालक संजय कुमार स्टाफ सदस्यों को हिसार से तलवंडी रुक्का लेकर जा रहा था। क्रूजर राजगढ़ से कालवास मार्ग पर चली तो चिड़ौद के पास सुबह करीब पौने आठ बजे उसकी टक्कर सामने से आ रही गांव कालवास के गुरु जंभेश्वर सीनियर सेकेंडरी स्कूल की बस के साथ हो गई। उस समय धुंध थी और दोनों वाहनों की रफ्तार भी तेज थी।
हादसे में क्रूजर चालक सारंगपुर निवासी 35 वर्षीय संजय और सेक्टर 9-11 निवासी टीचर 44 वर्षीय कुसुमलता चौहान की मौके पर मौत हो गई। रेलवे कॉलोनी निवासी टीचर 25 वर्षीय ज्योति और कृष्णा नगर निवासी 26 वर्षीय प्रीति ने कुछ देर बाद एक निजी अस्पताल में दम तोड़ दिया। स्टाफ सदस्य संदीप कुमार, निशा, सुनीता, सुलोचना, उसकी आठवीं में पढ़ने वाली बेटी ज्योति और अन्य सुनीता, पूनम को अलग-अलग अस्पतालों में दाखिल कराया गया है।

बस में सवार नहीं थे बच्चे
बस में स्कूली बच्चे सवार नहीं थे। चालक अकेला ही बस लेकर जा रहा था। हादसे के बाद बस चालक मौके से फरार हो गया। हादसे में क्रूजर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। बस के चालक साइड के हिस्से को ही नुकसान पहुंचा।
हादसे के लिए प्रबंधन जिम्मेदार : रघुबीर सिंह
मृतका प्रीति के पिता रघुबीर सिंह ने बताया कि स्कूल प्रबंधन गजेटिड छुट्टी वाले दिन स्कूल चलाता था। इस हादसे के लिए प्रबंधन सीधे तौर पर जिम्मेदार है। प्रबंधन पर कार्रवाई होनी चाहिए। वहीं हिमालय पब्लिक स्कूल के मैनेजर ललित कुमार ने बताया कि वह तीन दिन से छुट्टी पर हैं। उन्हें स्कूल खुलने के बारे में कुछ नहीं पता।
फरार बस चालक के खिलाफ मामला दर्ज
आजाद नगर चौकी इंचार्ज महेंद्र सिंह ने बताया कि घायल टीचर संदीप के बयान पर फरार बस चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाकर जान लेने, घायल करने और वाहन क्षतिग्रस्त करने का मामला दर्ज किया है।