फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   38 year old Man shoots himself in Chandigarh

चंडीगढ़ः दो बच्चे के पिता ने प्रेम प्रसंग में खुद को गोली से उड़ाया, देसी कट्टा बरामद

Fri, 12 Apr 2019 12:20 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Fri, 12 Apr 2019 12:20 AM IST
विज्ञापन
38 year old Man shoots himself in Chandigarh
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : amar ujala

डड्डूमाजरा कॉलोनी में गुरुवार दोपहर बाद दो बच्चों के पिता ने देसी कट्टे से खुद को सीने में गोली मार ली। पीसीआर ने खून से लथपथ रवि सोनकर (38) को पीजीआई पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन


मामला प्रेम प्रसंग का बताया जा रहा है। मूलरूप से हिमाचल प्रदेश के शिमला के कृष्णा नगर निवासी रवि सोनकर अपनी पत्नी व दो बच्चों के साथ डड्डूमाजरा कालोनी में किराए पर रह रहा था। मलोया थाना पुलिस ने सीआरपीसी 174 के तहत कार्रवाई कर जांच कर रही है।
विज्ञापन


घटना गुरुवार दोपहर करीब पौने तीन बजे की है। डड्डूमाजरा कॉलोनी के मकान नंबर 1415 की मालकिन रंजो ने बताया कि बीते 23 फरवरी से रवि सोनकर अपनी पत्नी रजनी (34) बेटी तनीषा (10) और बेटा प्रथम (8) के साथ पहली मंजिल पर किराए पर रह रहा था। रवि डड्डूमाजरा स्थित एक मीट शॉप की दुकान पर काम करता था।

विज्ञापन
विज्ञापन

38 year old Man shoots himself in Chandigarh
सांकेतिक तस्वीर

दोपहर करीब पौने तीन बजे रवि के कमरे से जोरदार आवाज सुनाई दी। घर के बाहर नीचे रवि का बेटा प्रथम आया और बोला कि आंटी पापा ने गोली मार ली है। वह भागकर कमरे में पहुंची तो रवि खून से लथपथ बेड पर पड़ा था। शोर शराबे के बाद आसपास के लोग जमा हो गए। इसके बाद मामले की सूचना पुलिस कंट्रोल रूम पर दी गई। 
 
दो घंटे पहले सेक्टर-37 से लौटा था परिवार
पुलिस की प्राथमिक जांच में सामने आया कि घटना से करीब दो घंटे पहले रवि अपनी पत्नी के साथ सेक्टर-37 स्थित किसी जानकार के घर जाकर वापस लौटा था। सूत्रों का कहना है कि रवि के अफेयर के चलते पत्नी रजनी से आए दिन लड़ाई होती रहती थी। इन दोनों के बीच तलाक की बात भी चल रही है। कहा जा रहा है कि प्रेम प्रसंग के चलते उसने खुद को गोली मारी है।  

घर से सड़क तक फैला खून 

38 year old Man shoots himself in Chandigarh
सांकेतिक तस्वीर

कॉलोनी में गोली चलने की घटना के बाद पुलिस महकमे में भी हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पीसीआर और मलोया थाना प्रभारी मलकीत सिंह अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। लहूलुहान अवस्था में युवक को अस्पताल पहुंचाया गया।

इस दौरान मृतक का खून घर के बाहर से सड़क तक बिखरता चला गया। मौके पर पहुंची सीएफएसएल टीम ने फिंगर प्रिंट लिए। पुलिस ने मकान मालिक समेत आसपास के अन्य लोगों से पूछताछ की।  

लोकसभा चुनाव के मद्देनजर पुलिस जगह-जगह नाकेबंदी कर मुस्तैद है। ऐसे में सवाल उठता है कि मृतक के पास देसी कट्टा कहां से आया। पुलिस इस एंगल से भी जांच में जुटी हुई है कि उसका कोई क्रिमिनल रिकॉर्ड तो नहीं है। जांच में सामने आया कि करीब 10 दिन पहले रवि सोनकर अपनी बहन के घर मेरठ गया था। पुलिस का कहना है कि हो सकता है कि देसी कट्टा वहीं से लाया हो।    

मामला संज्ञान में आने के बाद पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है।  -चरणजीत सिंह विर्क, डीएसपी, चंडीगढ़। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed