{"_id":"602bbca38ebc3ee9061a1dd1","slug":"35-year-old-man-died-during-firing-in-nawanshahr-of-punjab","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंजाब : नवांशहर में दो गुटों में 20 राउंड फायरिंग, गोली लगने से युवक की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
पंजाब : नवांशहर में दो गुटों में 20 राउंड फायरिंग, गोली लगने से युवक की मौत
Tue, 16 Feb 2021 06:16 PM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, नवांशहर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, नवांशहर (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Tue, 16 Feb 2021 06:16 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
नवांशहर के बंगा सिटी थाने के तहत आते गांव हीओं में सोमवार देर रात दो पक्षों के बीच रंजिश में गोलियां चल गईं। करीब 20 राउंड फायरिंग में गोली लगने से एक युवक की मौत हो गई। मृतक के पिता के बयान पर पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ हत्या समेत कई धाराओं में मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
गांव गोबिंदपुर निवासी जसवंत सिंह ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि उनका बेटा सुरजीत सिंह (35) दिल्ली बॉर्डर पर चल रहे धरने से करीब दो महीने बाद सोमवार को घर वापस आया था। इसके बाद वह घर से निकल गया। शाम को बेटा सुरजीत लोधीपुर निवासी जस्सी, ढिलवां निवासी चरणजीत के साथ घर पर आया।
विज्ञापन
बेटे सुरजीत ने उसे बताया कि हीओं निवासी लखविंदर उर्फ मटरू उसे धमकी दे रहा है और वह (सुरजीत) उससे बात करना चाहता है। शाम को महालों निवासी शिवम भी उनके घर आ गया। जसवंत के मुताबिक रात को वह खाना खाकर अपने कमरे में चला गया और उनका बेटा अपने तीनों दोस्तों के साथ दूसरे कमरे में चला गया।
विज्ञापन
वह अपने कमरे में सो रहा था। रात करीब ढाई बजे शिवम जीप लेकर घर आया औरा उसने उन्हें बताया कि हीओं निवासी मटरू ने उनके बेटे सुरजीत को मार दिया। जब वह अस्पताल पहुंचे तो उन्होंने बेटे को मृत पाया। पुलिस ने जसवंत सिंह के बयान पर हीओं निवासी लखविंदर उर्फ मटरू, गुरप्रीत व सन्नी उर्फ धत्तू के खिलाफ धारा 302, 307, 148, 149 के तहत मामला दर्जकर लिया।
पुलिस के अनुसार दोनों गुटों में आपसी रंजिश थी। इसी के चलते सुरजीत सिंह अपने साथियों के साथ आरोपियों के गांव गया, वहां दोनों पक्षों गोलियां चल गईं। इसी दौरान एक गोली सुरजीत सिंह को लग गई। गांव हीओं के लोगों के मुताबिक दोनों पक्षों के बीच 20 बीस राउंड फायरिंग हुई है। थाना प्रभारी विजय कुमार ने बताया मृतक सुरजीत सिंह और आरोपी मटरू के खिलाफ पहले से मारपीट के कई मामले दर्ज हैं। सुरजीत के शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है।