फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   33 year old youth murdered in abohar of Punjab

अबोहर: जूस की रेहड़ी लगाने वाले की बेरहमी से हत्या, वारदात सीसीटीवी में कैद, पुलिस जांच में जुटी

Wed, 12 Jan 2022 12:46 AM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, अबोहर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, अबोहर (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Wed, 12 Jan 2022 12:46 AM IST
सार

पंजाब के अबोहर जिले में जूस की रेहड़ी लगाने वाले युवक की दिनदहाड़े बेरहमी से हत्या कर दी गई। आरोपियों ने घर से बुलाकर युवक को मौत के घाट उतारा। घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है। 

विज्ञापन
33 year old youth murdered in abohar of Punjab
मृतक हनी की फाइल फोटो। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

विधानसभा चुनाव की वजह से पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी अबोहर में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था का दावा कर रहे हैं। मगर सोमवार को बस स्टैंड के नजदीक तीन हथियारबंद युवकों ने एक युवकों ने सरेआम तेजधार हथियारों से बुरी तरह घायल कर दिया। इस घटना के बाद पूरे मोहल्ले में भय का माहौल पैदा हो गया।

विज्ञापन


युवक के परिजनों ने तुरंत घायल युवक को अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक इलाज के बाद उसे रेफर कर दिया। उसने श्रीगंगानगर के अस्पताल में दम तोड़ दिया। पुलिस ने घटनास्थल पर लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज के आधार पर हमलावरों की तलाश शुरू कर दी है। करीब 33 वर्षीय हनी पुत्र देसराज के परिजनों ने बताया कि हनी अपने भाई के साथ बस स्टैंड के निकट जूस की रेहड़ी लगाता है। 
विज्ञापन


दोपहर करीब एक बजे एक युवक उसे यह कहकर घर से बुलाकर लाया कि बाहर उसे उसका मामा बुला रहा है। हनी घर से बाहर निकला तो गली में खड़े दो अन्य युवकों ने उस पर तेजधार हथियारों से हमला कर दिया और अधमरा कर दिया। वारदात को अंजाम देने के बाद सभी आरोपी मौके से फरार हो गए। घायल की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग और उसके परिजन घटनास्थल पर पहुंचे और उसे अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


जहां डॉक्टरों ने उसका प्राथमिक इलाज के बाद उसे फरीदकोट रेफर कर दिया लेकिन उसके परिजन उसे श्रीगंगानगर ले गए। जहां पहुंचते ही उसने दम तोड़ दिया। इस घटना की सूचना मिलते ही थाना नंबर एक की पुलिस अस्पताल पहुंची और परिजनों के बयान कलमबद्ध किए। घटनास्थल पर लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज के आधार पर हत्यारों की तलाश शुरू कर दी गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed