फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   32 injured in Collision between School and roadways bus in Ludhiana

Ludhiana News: स्कूल बस को रोडवेज ने मारी टक्कर, 25 बच्चों समेत 32 घायल, चालक की हालत गंभीर

Mon, 15 May 2023 10:17 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, हलवारा (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, हलवारा (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Mon, 15 May 2023 10:17 PM IST
सार

सबसे ज्यादा गंभीर हालत स्कूल बस के ड्राइवर गुरमुख सिंह की है। उनकी दोनों टांगें टूट गई हैं और छाती पर भी काफी गहरी चोट आई है। सिविल अस्पताल से सबसे पहले उन्हें लुधियाना के दयानंद अस्पताल रेफर किया गया।

विज्ञापन
32 injured in Collision between School and roadways bus in Ludhiana
हादसे में क्षतिग्रस्त स्कूल बस। - फोटो : एएनआई

विस्तार

स्कूल से छुट्टी के बाद सोमवार दोपहर करीब ढाई बजे छात्रों को घर छोड़ने जा रही सेक्रेड हार्ट स्कूल जगरांव की बस और पंजाब रोडवेज की बस में टक्कर से 25 बच्चों समेत 32 लोग घायल हो गए। हादसा कोठे बग्गू के पास सिटी मैरिज पैलेस के सामने हुआ। हादसे के बाद पंजाब रोडवेज की बस का ड्राइवर फरार हो गया। स्कूल बस के आगे का हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। ड्राइवर व कई बच्चों को बड़ी मशक्कत के बाद लोगों की मदद से निकाला गया। 

विज्ञापन


हादसे में रोडवेड की बस में सवार सात लोग जख्मी हो गए। सभी घायलों को तुंरत जगरांव सिविल अस्पताल समेत तीन अन्य अस्पतालों में भर्ती करवाया गया। सिविल अस्पताल में कुल 20 लोग भर्ती हैं। इनमें 13 छात्र व सात अन्य लोग हैं। तीन की हालत गंभीर देख लुधियाना के डीएमसी अस्पताल रेफर कर दिया गया। बाकी चार सिविल अस्पताल जगरांव में हैं। कलियाणी अस्पताल में भी चार छात्र उपचाराधीन हैं। अस्पताल के डॉक्टरों के मुताबिक छात्रों के अभिवावक खुद ही उन्हें छुट्टी दिलाकर वहां से अन्य अस्पताल ले गए।
विज्ञापन


एक तरफ का ट्रैफिक था बंद, गलत दिशा में चढ़ा दी बस
चौकीमान के पास से बन रही सड़क की वजह से एक तरफ का ट्रैफिक बंद था। स्कूल में छुट्टी के बाद बस के ड्राइवर गुरमुख सिंह निवासी गांव दोधर ने बस को राजा ढाबा के पास से ही पुल पर गलत दिखा में चढ़ाया और आगे चल पड़ा। बस में ज्यादातर गांव काउके कलां, रसूलपुर, दोधर के छात्र थे। मोगा से आ रही पंजाब रोडवेज की बस के चालक ने कार को ओवरटेक कर सीधे स्कूल बस को टक्कर मार दी। स्कूल बस घसीटते सात-आठ फुट आगे चली गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सिविल अस्पताल में बनाया सहायता केंद्र
प्रशासन ने तुरंत सिविल अस्पताल में एक सहायता केंद्र स्थापित किया। हादसे की जानकारी मिलते ही विधायक सर्बजीत कौर माणुके, एडीसी कर्नल अमित सरीन, एसपीडी हरिंदरपाल सिंह परमार, एसडीएम गुरबीर कोहली, तहसीलदार मनमोहन कौशिक, डीएसपी सतविंदर सिंह विर्क, नायब तहसीलदार गुरदीप सिंह, नगर काउंसिल जगरांव के प्रधान राणा, पुरषोत्तम खलीफा समेत खालसा एड और कर भला हो भला संस्था की टीम सिविल अस्पताल पहुंची।

ड्राइवर की हालत गंभीर
सबसे ज्यादा गंभीर हालत स्कूल बस के ड्राइवर गुरमुख सिंह की है। उनकी दोनों टांगें टूट गई हैं और छाती पर भी काफी गहरी चोट आई है। सिविल अस्पताल से सबसे पहले उन्हें लुधियाना के दयानंद अस्पताल रेफर किया गया। इसके इलावा विपन, रवनूर सिंह, जपमन कौर, हरप्रीत सिंह व अनुरूप को लुधियाना भेजा गया। 

कलियाणी अस्पताल में काउके कलां के काविर सिंह, गुरनील कौर, करनजोत सिंह, जसकरन सिंह दाखिल थे। वहीं सिविल अस्पताल में काउके कलां के अरमान सिंह, अमृतपाल सिंह निवासी दोधर (मोगा), अनूप सिंह निवासी काउके कलां को भर्ती कराया गया। सिविल अस्पताल से छुट्टी लेकर जाने वालों में गुरप्रीत सिंह, हरप्रीत कौर, हरजोत कौर, अभिजोत सिंह, परवीर सिंह, हरसीरत सिंह, गुरकीरत सिंह, सुखमनप्रीत सिंह, मनप्रीत सिंह का शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed