{"_id":"5cc5ba8fbdec2207382f8fbc","slug":"3-years-old-boy-found-dead-in-a-village-of-amritsar","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन साल के मासूम का अपहरण कर तांत्रिक ने की हत्या, तंत्र-मंत्र बताई जा रही है वजह","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
तीन साल के मासूम का अपहरण कर तांत्रिक ने की हत्या, तंत्र-मंत्र बताई जा रही है वजह
Sun, 28 Apr 2019 09:23 PM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमृतसर (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमृतसर (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Sun, 28 Apr 2019 09:23 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमृतसर के मजीठा रोड स्थित एक गांव में मंदिर के एक तांत्रिक ने तंत्र-मंत्र को साधने के लिए तीन वर्ष के एक मासूम की हत्या कर दी। बच्चे का शव घर से थोड़ी दूर एक नाले से बरामद हुआ है।
विज्ञापन
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। बच्चा शनिवार से ही लापता था। उसके घर के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज से पता चला की पड़ोस में रहने वाला पुजारी उसे अपने साथ लेकर जा रहा है।
विज्ञापन
परिवार के सदस्यों ने रिपोर्ट दर्ज करवा दी है। पुलिस अधिकारी हरपाल सिंह ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस को आशंका है कि पुजारी ने मासूम के साथ कुकर्म भी किया हो सकता है।
विज्ञापन
पुलिस ने पुजारी को गिरफ्तार कर लिया है। तांत्रिक हत्या के बाद जम्मू की तरफ भागने का प्रयास कर रहा था। पुलिस सूत्रों के अनुसार शनिवार को जब बच्चा गली में खेल रहा था तब तांत्रिक पहले उसके पास कुछ देर खड़ा रहा।
उसके बाद उसका बाजू पकड़कर अपने साथ ले गया। सीसीटीवी में तांत्रिक बच्चे के साथ गली से बाहर निकलते हुए दिखाई दे रहा है। पुलिस को आशंका है कि तांत्रिक ने किसी तांत्रिक साधना की पूर्ति के लिए उसकी बलि दी है। तांत्रिक के पास कौन-कौन लोग आते थे इसके बारे में पुलिस गली के लोगों से पूछताछ कर रही है।