फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   3-year-old Raped by Minor Neighbour in Hisar

हरियाणा: दरिंदगी की शिकार 3 साल की मासूम की बिगड़ी तबीयत, नहीं रुक रही ब्लीडिंग

Thu, 18 Jan 2018 09:37 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हिसार(हरियाणा)
ब्यूरो/अमर उजाला, हिसार(हरियाणा) Updated Thu, 18 Jan 2018 09:37 AM IST
विज्ञापन
 3-year-old Raped by Minor Neighbour in Hisar
- फोटो : डेमो फोटो
सिविल लाइन एरिया के एक मोहल्ले में हैवानियत की शिकार तीन साल की मासूम की ब्लीडिंग न रुकने के कारण उसे अस्पताल में भर्ती करवाना पड़ा। ब्लीडिंग के साथ ही बच्ची के पेट में दर्द भी है। डॉक्टरों की एक टीम बच्ची के इलाज में जुटी है। बच्ची का सर्जन और गायनोकोलॉजिस्ट डॉक्टर की देखरेख में इलाज चल है। इस मामले के बाद बच्ची सहमी हुई है। बच्ची बार-बार रोने लग जाती है और अपने मां और पिता के कंधे से चिपक जाती है। बच्ची मायूस थी। 
विज्ञापन


उधर, इस मामले में आरोपी किशोर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर कोठी पर ही जाकर न्यायाधीश के समक्ष पेश किया। यहां से उसे ऑब्जर्वेशन होम भेज दिया गया। मासूम के साथ हुई घिनौनी वारदात से शहरवासियों में रोष है। कई सामाजिक संगठनों के लोग अस्पताल में पहुंचे और उन्होंने प्रशासन से पीड़ित परिवार की आर्थिक सहायता करने की मांग उठाई। 
विज्ञापन


माता-पिता बुधवार को करीब 12 बजे बच्ची को लेकर सिविल अस्पताल में पहुंचे। उन्होंने इमरजेंसी में स्टाफ से कहा कि बच्ची को ब्लीडिंग हो रही है। उसके बाद मासूम का इलाज शुरू हुआ और स्टाफ ने बच्ची को दाखिल कर लिया। बच्ची को परिजन मंगलवार को देर शाम लहूलुहान हालत में लाए थे। लेडी डॉक्टर ने उसका मेडिकल किया था और प्राथमिक उपचार कर बच्ची को रात करीब 12 बजे छुट्टी दे दी थी। परिजन बच्ची को लेकर घर रवाना हो गए थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपी किशोर को किया गिरफ्तार : डीएसपी 

 3-year-old Raped by Minor Neighbour in Hisar
Jitender Kumar, DSP, Hisar
आरोपी किशोर को किया गिरफ्तार : डीएसपी 
डीएसपी जितेंद्र सिंह खटकड़ ने बुधवार को अपने कार्यालय में प्रेस कांफ्रेंस कर बताया कि महिला थाना पुलिस ने इस संबंध में मंगलवार रात को ही दुष्कर्म और कुकर्म का केस दर्ज कर लिया था।

बच्ची के पड़ोस में रहने वाले 15 वर्षीय आरोपी को रात को गिरफ्तार कर लिया गया था। पुलिस ने आरोपी को पेश कर ऑब्जर्वेशन होम में भेज दिया है। उन्होंने एक सवाल के जवाब में कहा कि उकलाना में बच्ची से रेप और मर्डर मामले के बाद से महिला थाना पुलिस ने स्लम बस्तियों में महिला और बाल अपराध के प्रति लोगों को जागरूक करने का अभियान शुरू किया है, यह अभी जारी रहेगा। 

संगठनों के लोग आए पीड़ित परिवार के समर्थन में 
पीड़ित मासूम के परिवार के समर्थन में बुधवार को काफी लोग सिविल अस्पताल में पहुंचे। एक संगठन के प्रधान सत्यवान ने मीडिया से बातचीत में बताया कि प्रशासन को मासूम के परिवार को जरूरत के अनुसार आर्थिक सहायता देनी चाहिए। उन्होंने कहा कि घटना बेहद निंदनीय है और परिवार फिलहाल सदमे में है। प्रशासन को अपने स्तर पर मासूम का इलाज कराना चाहिए और पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता देनी चाहिए। पीड़ित मासूम के मोहल्ले के काफी लोग घटना की खबर सुनकर बुधवार को अस्पताल परिसर में पहुंचे। उन्होंने कहा कि वे इस मामले में पुलिस की कार्रवाई से संतुष्ट हैं। 

यह है मामला 

 3-year-old Raped by Minor Neighbour in Hisar
रेप - फोटो : amar ujala
यह है मामला 
एक अप्रवासी श्रमिक दंपति शहर में बच्चों के साथ रहता है। दंपति मंगलवार शाम पांच बजे मजदूरी कर लौटा तो पांच साल के उनके बेटे ने बताया कि छोटी बहन को कील लग गई थी और उसे खून आ गए थे। मां ने बच्ची से पूछा तो उसने आपबीती बता दी थी।

बच्ची के भाई ने बताया था कि पड़ोस के किशोर ने उनको टॉफी के 10 रुपये देकर बाहर भेज दिया था और उसके साथ दरिंदगी की वारदात को अंजाम दे दिया था। उसके बाद दंपति बच्ची को लेकर पड़ोस के एक डॉक्टर के पास पहुंचा था। फिर डॉक्टर अपनी कार में दंपति और बच्ची के साथ सिविल अस्पताल में पहुंचा था। महिला थाना पुलिस ने नामजद किशोर के खिलाफ केस दर्ज किया था। 

बच्ची को ब्लीडिंग हुई थी। परिजन उसे अस्पताल में लाए हैं। बच्ची को चेकअप के बाद दाखिल कर लिया गया है। उसकी हालत में अब कुछ सुधार है। 
 -डॉ. राजीव डाबला, सर्जन, सिविल अस्पताल
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed