{"_id":"93719a6b0116262aa4060ce8c3f8c8be","slug":"3-bribe-case-in-chandigarh-mohali-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंडीगढ़, मोहाली में रिश्वतखोरी के 3 बड़े केस, चौंका देंगे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चंडीगढ़, मोहाली में रिश्वतखोरी के 3 बड़े केस, चौंका देंगे
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Thu, 04 Jun 2015 01:17 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सेंट्रल ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन (सीबीआई) टीम ने बैक टू बैक दो सफल ऑपरेशन किए। इसके तहत पहले जिला अदालत में कोर्ट रूम के पास स्थित टॉयलेट से क्राइम ब्रांच के एक सब इंस्पेक्टर को 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते पकड़ा। यह एसआई चंडीगढ़ से रिटायर्ड डीएसपी पंजाब दास डोगरा का बेटा है। वहीं थोड़ी ही देर बाद एसडीएम साउथ कार्यालय में तैनात एक संविदा कर्मी को 2 हजार रुपये की रिश्वत लेते काबू कर लिया।
विज्ञापन
एसडीएम का क्लर्क रिश्वत लेते गिरफ्तार
सीबीआई ने बुधवार दोपहर सेक्टर-42 स्थित एसडीएम साउथ कार्यालय में तैनात क्लर्क को दो हजार रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया। जानकारी के अनुसार सेक्टर-45 निवासी जितेंद्र ने सीबीआई में शिकायत दी थी कि उस पर धारा 107 व 151 के तहत एक केस दर्ज है। इसे समाप्त कराने की एवज में एसडीएम साउथ कशिश मित्तल के कार्यालय में तैनात क्लर्क जसवीर सिंह दो हजार रुपये की रिश्वत मांग रहा है।
विज्ञापन
सीबीआई ने शिकायत के बाद आरोपी क्लर्क को पकड़ने के लिए ट्रैप बिछाया। जितेंद्र ने क्लर्क को फोन किया तो उसने डेढ़ बजे कार्यालय में बुलाया। करीब दो बजे जितेंद्र वहां पहुंचा और जैसे ही उसने जसवीर को रुपये पकड़ाए, वहां पहले से तैयार सीबीआई टीम ने उसे काबू कर लिया। उसके खिलाफ भ्रष्टाचार अधिनियम के तहत सेक्टर-36 थाने में केस दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
क्राइम ब्रांच का सब इंस्पेक्टर रिश्वत लेते अरेस्ट
सीबीआई ने चंडीगढ़ क्राइम ब्रांच में तैनात सब इंस्पेक्टर सुशील कुमार उर्फ टैनी को जिला अदालत के कोट रूम के पास टायलेट से दस हजार रुपये रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार किया। शिकायतकर्ता लुधियाना निवासी गुरसेवक का भाई रोपड़ जेल में बंद है। उस पर तीन केस चल रहे हैं।
चंडीगढ़ में उस पर अप्रैल 2014 में आर्म्स एक्ट का मामला दर्ज हुआ था। इस मामले में उसकी जमानत के लिए जिला अदालत में पेशी होनी थी। चार दिन पहले एसआई सुशील ने गुरसेवक को कॉल की और उसके भाई की जमानत में मदद के लिए दस हजार रुपये मांगे।
इसके बाद गुरसेवक ने सीबीआई को इसकी जानकारी। जांच के बाद सीबीआई ने बुधवार को जिला अदालत में ट्रैप लगाया। गुरसेवक रुपये लेकर कोर्ट में पहुंचा तो उसने एसआई को कॉल की। एसआई ने उसे चौथी मंजिल पर स्थित एक कोर्ट में बुलाया। वहां से वह उसे टायलेट में ले गया। वहां गुरसेवक ने जैसे ही उसे रुपये दिए सीबीआई की टीम ने उसे रंगेहाथ पकड़ लिया।
टीम उसे आगे की कार्यवाही के लिए सेक्टर-43 स्थित बीएसएनएल के गेस्ट हाउस में ले गई। आरोपी के खिलाफ सेक्टर-36 थाने में भ्रष्टाचार अधिनियम की धारा के तहत केस दर्ज कर लिया गया है। एसआई के सेक्टर-26 पुलिस लाइन स्थित घर में भी सीबीआई टीम ने रेड की। वहां से सीबीआई को 51 हजार कैश मिले।
दो मामलों में बुधवार को सीबीआई टीम ने दो सरकारी कर्मचारियों को रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है। इनमें से एक यूटी पुलिस चंडीगढ़ क्राइम ब्रांच सेल में तैनात एसआई सुशील कुमार है। वहीं दूसरा आरोपी जसबीर सिंह है। वह एसडीएम साउथ कार्यालय में बतौर क्लर्क तैनात है। फिलहाल कार्रवाई जारी है।
-तरुण गाबा, एसपी सीबीआई
पंजाब एग्रो का जिला मैनेजर और पटवारी गिरफ्तार
विजिलेंस ब्यूरो की टीम ने पंजाब एग्रो के जिला मैनेजर और एक पटवारी को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। मैनेजर ने चार्जशीट कैंसिल करने के लिए रिश्वत मांगी। जबकि, पटवारी जमीन के बंटवारे के मामले में रिश्वत ले रहा था। पंजाब एग्रो मोहाली के जिला मैनेजर अशोक गर्ग के पास रोपड़ का भी अतिरिक्त चार्ज है।
पंजाब एग्रो के चमकौर साहिब, रोपड़ स्थित इंस्पेक्टर यशपाल सिंह बराड़ ने विजिलेंस को शिकायत दी थी। जिसमें कहा गया था कि उसे एफसीआई को गेहूं समय पर न पहुंचाने के मामले में छह लाख रुपये का कैरी ओवर चार्ज का नोटिस जारी हुआ था।
अशोक गर्ग का कहना था कि उसे चार्जशीट किया जा रहा है। अगर वह दस हजार रुपये दे तो वह चार्जशीट कैंसिल करवा देगा। बुधवार को फेज छह, मोहाली स्थित गर्ग के दफ्तर में जैसे ही बराड़ ने उसे 10 हजार रुपये दिए, विजिलेंस ने गर्ग को गिरफ्तार कर लिया।
दूसरे मामले में रोपड़ के हलका लठेरी के पटवारी सुलक्खन सिंह को काबू किया गया। यह कार्रवाई फतेहगढ़ साहिब के गांव बढ़ी निवासी सुखविंदर सिंह की शिकायत पर की गई। सुखविंदर ने विजिलेंस को बताया कि उसकी चाची सुरिंदर कौर का बेटे के साथ विवाद था। तहसीलदार मोरिंडा ने पटवारी सुलक्खन सिंह को बंटवारे का काम सौंपा था।
सुलक्खन ने इस काम के लिए बीस हजार रुपये रिश्वत की मांग की। विजिलेंस ने पटवारी सुलक्खन को मोरिंडा में 20 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। एसपी विजिलेंस हरगोबिंद सिंह की अगुवाई में गई विजिलेंस की टीम में डीएसपी बलबीर सिंह व इंस्पेक्टर संजीव भट्ट शामिल थे।