{"_id":"5834aa384f1c1b242413b8a5","slug":"3-5-crore-old-currency-sent-through-chartered-plane-from-hisar","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"चार्टर्ड प्लेन से भेजी 3.5 करोड़ की पुरानी करेंसी, इतना कैश देख पुलिस हैरान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चार्टर्ड प्लेन से भेजी 3.5 करोड़ की पुरानी करेंसी, इतना कैश देख पुलिस हैरान
ब्यूरो/अमर उजाला, हिसार
Updated Wed, 23 Nov 2016 09:15 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : Demo Pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिसार से नागालैंड के दीमापुर चार्टर्ड प्लेन से भेजी गई करीब 3.5 करोड़ रुपये की पुरानी करेंसी को बरामद कर सीआईएसएफ ने बिहार के व्यापारी अमरजीत सिंह को गिरफ्तार किया है।
मंगलवार सुबह करीब साढे़ सात बजे हिसार एयरोड्रम से प्राइवेट चार्टर्ड प्लेन ने उड़ान भरी थी। दीमापुर में पकडी गई यह नकदी नागालैंड के पूर्व राज्यसभा सदस्य के बेटे अनाटो जिमामी की बताई जा रही है।
प्लेन में करीब 3.5 करोड रुपये की नकदी भेजी गई थी। प्लेन नागालैंड के दीमापुर में उतरा तो वहां सीआईएसएफ ने जांच में करीब साढे़ तीन करोड़ की पुरानी करेंसी बरामद की।
विज्ञापन
इतनी बड़ी रकम मिलते ही सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गई। रिपोर्ट मिलते ही दिल्ली से इंटेलीजेंस ब्यूरो की टीम हिसार पहुंच गई। टीम ने एयरपोर्ट ऑथोरिटी से कई घंटे पूछताछ की। हिसार एयरोड्रम पर पहुंचे रोहतक आयकर विभाग के असिस्टेंट कमीशनर भी अपनी टीम के साथ जांच में जुटे रहे।
जानकारी के अनुसार नकदी के साथ पकडे़ गए व्यक्ति ने खुद को बिहार के मुंगेर जिले का निवासी बताया है और नाम अमरजीत सिंह है। सीआईएसएफ व नागालैंड पुलिस की पूछताछ में अमरजीत ने कहा कि वह हिसार से यह नकदी लेकर आया है।

नौ दिन पहले भी अमरजीत के नाम से बुक हुआ था चार्टर्ड प्लेन
money
- फोटो : Demo Pic
यह नकदी नागालैंड पीपल्स फ्रंट के पूर्व राज्यसभा सदस्य स्वर्गीय एच केहीहा जिमामी के बेटे की है। पूर्व राज्यसभा सदस्य के बेटे अनाटो जिमामी ने यह नकदी हिसार में कृषि योग्य जमीन खरीदने के लिए भेजी थी। यहां जमीन नहीं मिल पाने के कारण नकदी हिसार से नागालैंड भेजी थी। बताया जा रहा है कि अनाटो जिमामी ने इस नकदी को खेती से हुई आय बताया है। इस बारे में उन्होंने वहां स्थानीय पुलिस को एक ऑथोरिटी लेटर भी दिया है।
कहां थी नकदी
फिलहाल आयकर विभाग नकदी के सोर्स के बारे में जानकारी जुटाने का प्रयास कर रहा है। हिसार में यह नकदी कब पहुंची थी। कहां किस जगह रखी गई थी। इस मामले में जुडे लोगों की पहचान के लिए टीम काम कर रही है। इस बारे में अब तक स्थानीय पुलिस को किसी तरह की शिकायत नहीं दी गई है।
कई घंटे पूछताछ करती रही टीम
मामला सामने आने के बाद दिल्ली से आई स्पेशल टीम कई घंटे तक पूछताछ करती रही। टीम के साथ आयकर विभाग के असिस्टेंट कमिश्नर भी आए थे। टीम प्लेन में आने वाले लोगों की पहचान के सबूत जुटाती रही। एयरपोर्ट ऑथोरिटी के अधिकारियों से सवाल पूछे गए। एयरपोर्ट पर सुरक्षा, जांच, क्लीयरेंस सर्टिफिकेट के बारे में गहन पूछताछ की।
लैटर में कहा जमीन का सौदा नहीं हुआ
जानकारी के अनुसार नागालैंड के आरोपी ने वहां आयकर विभाग को एक लैटर दिया है, जिसमें कहा कि यह कृषि आय से कमाया गया पैसा है। हिसार में जमीन खरीदने के लिए यह नकदी भेजी थी। जमीन का सौदा न होने के कारण करेंसी वापस भेजी जा रही थी।

पूर्व राज्यसभा सदस्य के बेटे की थी नकदी
लोकल पुलिस को नहीं सूचना
इस घटना की स्थानीय पुलिस को सूचना नहीं दी गई न ही इस बारे में शिकायत दी गई। जांच टीम अपनी रिपोर्ट लेकर वापस चली गई। लोकल पुलिस व खुफिया विभाग को इस बारे में देर रात तक जानकारी नहीं थी। देर रात पुलिस को मामले की जानकारी हुई।
एयरपोर्ट के गेट तक सुरक्षा हमारी जिम्मेदारी है। गेट पर हमारी गार्द तैनात रहती है। कोई अवैध व्यक्ति यहां घुस नहीं सकता। चार्टर्ड प्लेन के अंदर की जांच हमारे दायरे में नहीं है। अगर हमसे एडीशनल फोर्स मांगी जाएगी तो हम तुरंत उपलब्ध करा देंगे।
- राजेंद्र कुमार मीणा, एसपी , हिसार।