फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   28 Year old youth commits suicide by jumping from 12th floor in Zirakpur of Punjab

पंजाब : 12वीं मंजिल से कूदकर गुजरात के युवक ने दी जान, 15 दिन पहले चली गई थी नौकरी, घरवाले बोले-अवसाद में था

Wed, 17 Mar 2021 12:38 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जीरकपुर (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जीरकपुर (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Wed, 17 Mar 2021 12:38 AM IST
विज्ञापन
28 Year old youth commits suicide by jumping from 12th floor in Zirakpur of Punjab
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

अंबाला हाईवे पर स्थित मोतिया रॉयल सिटी में एक 28 वर्षीय युवक ने सोसायटी की 12वीं मंजिल से कूदकर खुदकुशी कर ली। मृतक की पहचान हिराज पटेल के रूप में हुई है जोकि मूलरूप से गुजरात का रहने वाला था। वह इस समय मोतिया रॉयल सिटी के टॉवर नंबर-5 के फ्लैट नंबर-1203 में अपनी पत्नी के साथ रह रहा था। 

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि जिस समय हिराज ने बालकनी से छलांग लगाई, उस समय घर पर उसकी पत्नी, मां और सास मौजूद थीं। हिराज 12वीं मंजिल से नीचे पार्किंग में खड़ी अपनी फॉर्च्यूनर गाड़ी पर गिरा। जोरदार धमाके की आवाज सुनकर आसपास के लोग घरों से बाहर आ गए। घायल हिराज को तुरंत एम केयर अस्पताल ले जाया गया। यहां डॉक्टरों ने उसे मृतक घोषित कर दिया। 
विज्ञापन


जांच अधिकारी एसआई ने बताया कि मौके से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। परिवार वालों से पता चला है कि 15 दिन पहले ही हिराज की नौकरी चली गई थी। इस कारण वह अवसाद (डिप्रेशन) में चल रहा था। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए डेराबस्सी के सिविल अस्पताल के शव गृह में रखवा दिया गया है। फिलहाल मृतक के परिजन सदमे में हैं, इस कारण उनके बयान दर्ज नहीं हो पाए। उन्होंने बताया कि बुधवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपकर सभी के बयान दर्जकर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सुबह किया था पूजापाठ
परिवार से मिली जानकारी के मुताबिक मंगलवार को हिराज ने सुबह उठने के बाद रोजाना की तरह नहा धोकर पूजा पाठ किया था। करीब पौने नौ बजे हिराज घर की बालकनी में खड़ा था और कुछ सोचने के तुरंत बाद अचानक बालकनी से नीचे कूद गया। नीचे हिराज की ही फॉर्च्यूनर गाड़ी खड़ी थी, जिस पर वह गिरा। जांच अधिकारी के मुताबिक 12वीं मंजिल से गिरने पर उसके सिर और शरीर पर गंभीर चोटें लगी थी। पोस्टमार्टम की रिपोर्ट अभी आनी बाकी है।


15 दिन पहले गई थी नौकरी
जानकारी के मुताबिक हिराज मोहाली की एक निजी कंपनी में नौकरी करता था। 15 दिन पहले उसकी नौकरी चली गई थी और वह नई नौकरी की तलाश कर रहा था। नौकरी छूट जाने के कारण वह अवसाद (डिप्रेशन) में चल रहा था। परिजनों के बताने के अनुसार काफी दिनों से चुप-चुप रह रहा था। पुलिस ने बताया कि हिराज के खुदकुशी का कारण उसकी नौकरी जाना भी हो सकता है। हिराज शादीशुदा था और अभी उसके परिवार में कोई बच्चा नहीं था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed