{"_id":"65aabacbda001ab7580657c8","slug":"27-year-old-youth-murdered-in-patiala-of-punjab-2024-01-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Patiala: शराब ठेके के कारिंदे की बेरहमी से हत्या, शव गेहूं के खेत में फेंका, कुत्तों ने लाश को नोच-नोच कर खाया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Patiala: शराब ठेके के कारिंदे की बेरहमी से हत्या, शव गेहूं के खेत में फेंका, कुत्तों ने लाश को नोच-नोच कर खाया
Fri, 19 Jan 2024 11:46 PM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Fri, 19 Jan 2024 11:46 PM IST
सार
पंजाब के पटियाला में बिहार के युवक की बेरहमी से हत्या कर दी गई। युवक शराब ठेके पर काम करता था। ठेके के पीछे ही गेहूं के खेत में लाश मिली। पुलिस का कहना है कि जल्द ही हत्याकांड का खुलासा कर दिया जाएगा। अभी अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
मृतक अनिकेत कुमार सिंह की फाइल फोटो।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पटियाला के थाना पातडां के गांव करीमनगर में शराब ठेके पर काम करने वाले कारिंदे की तेजधार हथियारों से हत्या कर दी गई। कारिंदे का शव ठेके के पीछे गेहूं के खेत में मिला, जहां आवारा कुत्ते सारी रात लाश को नोच-नोच कर खाते रहे। पुलिस ने क्षत-विक्षत हालत में शव को बरामद कर अज्ञात हत्यारों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
पुलिस का दावा है कि केस को जल्द हल करके आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा। मृतक की पहचान अनिकेत कुमार सिंह (27) के तौर पर हुई है। वह मूलरूप से बिहार के गांव डंगराहां थाना महिसी जिला मोतिहारी का रहने वाला था।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक पिछले कुछ समय से अनिकेत कुमार पटियाला जिले के गांव करीमनगर में एक शराब ठेके पर काम कर रहा था। मृतक के चचेरे भाई उज्जवल कुमार के मुताबिक उसे सूचना मिली कि अनिकेत कुमार का शव ठेके के पीछे गेहूं के खेत में पड़ा है। मौके पर जाकर देखा तो आवारा कुत्तों ने सिर, कमर, आंखें व जबड़ा खा लिया था। शव अर्द्धनग्न हालत में मिला।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक अनिकेत की गर्दन पर किसी तेजधार हथियार से वार किया गया है, जिससे उसकी मौत हुई है। पुलिस केस हल करने के नजदीक है। जल्द मामले का खुलासा कर दिया जाएगा। इलाके के शराब ठेकेदारों ने भी पुलिस प्रशासन से कातिलों को पकड़कर मृतक को इंसाफ दिलाने की मांग की है।