{"_id":"5ff476e48ebc3e30a16e782d","slug":"27-year-old-man-beaten-to-death-in-gurdaspur-of-punjab","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुरदासपुर में युवक की पीट-पीटकर हत्या, कांग्रेस सरपंच समेत पांच पर केस, परिजनों ने जाम किया राजमार्ग","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
गुरदासपुर में युवक की पीट-पीटकर हत्या, कांग्रेस सरपंच समेत पांच पर केस, परिजनों ने जाम किया राजमार्ग
Tue, 05 Jan 2021 08:08 PM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, गुरदासपुर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, गुरदासपुर (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Tue, 05 Jan 2021 08:08 PM IST
विज्ञापन
रिक्की की फाइल फोटो।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंजाब के गुरदासपुर में थाना धारीवाल की पुलिस ने सोमवार को युवक की पीट-पीटकर हत्या करने के आरोप कांग्रेसी सरपंच सहित कुल पांच आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। आरोपियों की गिरफ्तारी न होने पर पारिवारिक सदस्यों व मसीह समुदाय के लोगों ने मंगलवार को शव नेशनल हाईवे पर रखकर जाम लग दिया। मौके पर पहुंचे एसपी हरविंदर सिंह, थाना धारीवाल के प्रभारी मनजीत सिंह ने पीड़ित परिवार को आरोपियों की गिरफ्तारी जल्द करने का आश्वासन दिया। इसके बाद धरना उठा लिया गया।
विज्ञापन
मृतक के भाई लक्की ने बताया कि उसके भाई रिक्की उर्फ रोका (27) पुत्र डेविड मसीह निवासी डडवां पीओपी का काम करता था। उसका विक्की पुत्र मंगा मसीह के साथ 22 जुलाई को झगड़ा हुआ था। इस पर विक्की ने रिक्की के खिलाफ मामला दर्ज करवाया था। इसी रंजिश के चलते सोमवार को दोपहर करीब तीन बजे आरोपी विक्की, कालू, गगन, कांग्रेस सरपंच लवप्रीत सिंह ने एक अन्य साथी के साथ उसके भाई को गली में घेरकर पहले उसकी पिटाई की और बाद में उसे जबरन उठाकर विक्की के घर कमरे में बंद कर दिया।
विज्ञापन
इसकी सूचना उसने पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर रिक्की को छुड़ाया। इसके बाद वह रिक्की को लेकर एक निजी अस्पताल लेकर गया। वहां से उसे सिविल अस्पताल रेफर कर दिया गया। सिविल अस्पताल में डॉक्टरों ने रिक्की को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने उसके बयान पर उक्त आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया।
विज्ञापन
मंगलवार को पोस्टमार्टम करने के बाद पुलिस ने रिक्की का शव परिजनों के हवाले कर दिया और किसी भी आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया। इससे भड़के परिजनों ने समुदाय के लोगों के साथ रिक्की का शव नेशनल हाईवे पर रखकर धरना लगा दिया। थाना प्रभारी मनजीत सिंह का कहना है कि मृतक के भाई के बयान के आधार पर आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापे मारे जा रहे हैं। जल्द ही आरोपी पुलिस की गिरफ्त में होंगे।