{"_id":"5c51b776bdec223c5d7e2c0e","slug":"27-66-lakh-cash-caught-on-rajpura-railway-station","type":"story","status":"publish","title_hn":"जीआरपी ने पकड़ी 27.66 लाख की रकम, हवाला से जुड़ सकते हैं तार, इस ट्रेन में सवार था आरोपी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जीआरपी ने पकड़ी 27.66 लाख की रकम, हवाला से जुड़ सकते हैं तार, इस ट्रेन में सवार था आरोपी
Thu, 31 Jan 2019 09:39 AM IST
खुशबू गोयल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजपुरा (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजपुरा (पंजाब)
Published by: खुशबू गोयल
Updated Thu, 31 Jan 2019 09:39 AM IST
विज्ञापन
बरामद रकम के साथ आरोपी पुलिस की गिरफ्त में
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जीआरपी ने बुधवार को प्लेटफार्म नंबर एक पर चेकिंग के दौरान एक व्यक्ति से 27.66 लाख रुपये बरामद किए है। रेलवे पुलिस को शक है यह रकम हवाला कारोबार की है। रेलवे पुलिस ने बरामद धनराशि आयकर विभाग को सुपुर्द कर दी है। वहीं आयकर अधिकारियों ने मामले की जांच के बाद आगे की कार्रवाई की बात कही है।
विज्ञापन
रेलवे पुलिस चौकी इंचार्ज रविंद्र किशन ने पत्रकारों को बताया कि एएसआई स्वर्ण सिंह व एएसआई सतविंद्र सिंह चीमा पुलिस पार्टी सहित रेलवे स्टेशन पर बुधवार दोपहर बाद रूटीन चेकिंग कर रहे थे। इस दौरान धनबाद से अमृतसर जाने वाली एक्सप्रेस ट्रेन प्लेटफार्म नंबर एक पर आई। इस ट्रेन से एक व्यक्ति उतरा और पुलिस को देख तेजी से बाहर निकलने लगा। इस पर पुलिस ने शक के आधार पर उसे रोक लिया। उसके बैग की तलाशी ली तो 27 लाख 66 हजार रुपये बरामद हुए।
विज्ञापन
पुलिस ने जब व्यक्ति से रकम संबंधी दस्तावेज दिखाने की बात कही तो वह गोलमोल जवाब देने लगा। पुलिस ने जब सख्ती से पूछताछ की तो उसने माना की वह यह रकम करनाल से लेकर आया है और राजपुरा में किसी को देने है। आरोपी ने अपनी पहचान गुरमीत सिंह निवासी सोनिया कालोनी अंबाला शहर के तौर पर बताई है।
विज्ञापन
रेलवे पुलिस ने बताया कि उसकी बातों से लगता है कि यह रकम हवाला की है। जांच के बाद ही सही जानकारी मिल पाएगी। रेलवे पुलिस ने आयकर विभाग के इंस्पेक्टर सतीश कुमार, इंस्पेक्टर इन्द्रजीत सिंह भसीन, इंस्पेक्टर कपिल बबर को बुलाकर सारी रकम उनके हवाले कर दी। आयकर अधिकारियों ने बताया कि बरामद रुपयों की जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।