फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   26 year old youth commits suicide in Ludhiana of Punjab

Punjab News: गरीबी से परेशान युवक ने लगाई फांसी, तीन बहनों का इकलौता भाई था सुलतान मोहम्मद

Fri, 09 Jun 2023 01:13 AM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना/होशियारपुर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना/होशियारपुर (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Fri, 09 Jun 2023 01:13 AM IST
सार

चौकी प्रभारी सुखविंदर सिंह देओल ने बताया कि गुलजार मोहम्मद के बयान पर 174 में कार्रवाई की है। शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है।

विज्ञापन
26 year old youth commits suicide in Ludhiana of Punjab
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गरीबी व काम धंधा न होने से परेशान लुधियाना जिले के गांव लोहटबद्दी के 26 वर्षीय युवक सुलतान मोहम्मद ने पेड़ से लटककर आत्महत्या कर ली। सुलतान का शव गुरुवार की सुबह गांव के बाहर दाना मंडी में लगे पीपल के पेड़ से झूलता मिला। राहगीरों ने शव देख इसकी जानकारी थाना सदर रायकोट पुलिस को दी। 

विज्ञापन


पुलिस ने घटनास्थल पर जांच करने के बाद शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा। मृतक सुलतान के पिता गुलजार मोहम्मद ने थाना सदर रायकोट की चौकी लोहटबद्दी पुलिस को बताया कि तीन बहनों का इकलौता भाई सुलतान अविवाहित था। परिवार में गरीबी से हमेशा चिंता में रहता और गांव में ही जूस की रेहड़ी भी लगाने लगा था। 
विज्ञापन


बुधवार रात को नमाज पड़ने के बाद अपनी मां से खाना मांगा लेकिन खाया नहीं। रात 10 बजे के करीब घर से चला गया। सारी रात परिवार और अन्य लोग उसकी तलाश करते रहे लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। गुरुवार सुबह दाना मंडी में पीपल के पेड़ से सुलतान का शव झूलता मिला। चौकी प्रभारी सुखविंदर सिंह देओल ने बताया कि गुलजार मोहम्मद के बयान पर 174 में कार्रवाई की है। शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


होशियारपुर में युवक ने की आत्महत्या 
करीब छह साल पहले प्रेम विवाह करवाने वाले 29 वर्षीय युवक ने पत्नी, उसके कथित प्रेमी और सास -ससुर से परेशान होकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। पुलिस ने मृतक के भाई की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।


गांव सलवाड़ा निवासी मोनू कुमार ने बताया कि उसके 29 वर्षीय भाई दीपक ने 2018 में प्रेम विवाह किया था। इसके बाद भाई के घर एक बेटे ने जन्म लिया। वह अब दो साल का है। दीपक एक निजी अस्पताल की एंबुलेंस चलाता था। उसने बताया था कि पत्नी के कथित रूप से एक लड़के के साथ संबध थे। इस पर उसकी पत्नी, ससुर और सास भाई को प्रताड़ित कर तलाक का दबाव बना रहे थे। मोनू का आरोप है कि दीपक ने इन सभी की प्रताड़ना से परेशान होकर किसी जहरीली चीज का सेवन किया है। इसके बाद उसे सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया, जहां से उसे पीजीआई रेफर कर दिया। बाद में उसकी मौत हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed