फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   25 year old youth commits suicide in Kapurthala

Kapurthala News: जहर निगल युवक ने खत्म की जीवन लीला, मरने से पहले वीडियो में बताया- कौन है जिम्मेदार?

Thu, 29 Jun 2023 07:56 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, कपूरथला (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, कपूरथला (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Thu, 29 Jun 2023 07:56 PM IST
सार

सुखपाल ने मरने से पहले अपना वीडियो भी बनाया। मृतक सुखपाल के पिता के बयान पर थाना सदर प्रभारी सोनमदीप कौर ने मामले की तुरंत जांच कर दो लोगों सतनाम सिंह और जगतार सिंह निवासी गांव जल्लोवाल के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन
25 year old youth commits suicide in Kapurthala
Kapurthala News: - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

कपूरथला सदर थाने के अंतर्गत गांव गोसल में युवक के जहरीला पदार्थ निगल कर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। युवक ने जहरीला पदार्थ निगलने के बाद एक वीडियो वायरल भी वायरल किया है। इसमें 25 वर्षीय युवक ने आत्महत्या करने के कारणों के साथ-साथ जिम्मेदार लोगों के नाम का खुलासा किया है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार मृतक सुखपाल सिंह के पिता मक्खन सिंह ने बताया कि उनका गांव के कुछ लोगों से आलू का हिसाब-किताब बाकी था।  सुखपाल ने उन्हें खाली चेक दिया था लेकिन हिसाब खत्म हुए 3-4 साल हो गए थे लेकिन उक्त आरोपी ने सुखपाल को चेक वापस नहीं किया बल्कि 12 लाख की रकम उसके चेक में भरकर उसे परेशान कर रहे थे। इसी से ऊब कर सुखपाल ने अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली है। 
विज्ञापन


सुखपाल ने मरने से पहले अपना वीडियो भी बनाया। मृतक सुखपाल के पिता के बयान पर थाना सदर प्रभारी सोनमदीप कौर ने मामले की तुरंत जांच कर दो लोगों सतनाम सिंह और जगतार सिंह निवासी गांव जल्लोवाल के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed