फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   24 year old youth found hanging in Suspicious circumstances

संदिग्ध हालात में पेड़ से लटका मिला मैकेनिक का शव, वर्कशॉप मालिक पिता-पुत्र समेत तीन पर केस

Fri, 21 Feb 2020 01:22 AM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, मोगा ( पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, मोगा ( पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Fri, 21 Feb 2020 01:22 AM IST
विज्ञापन
24 year old youth found hanging in Suspicious circumstances
सांकेतिक तस्वीर।

थाना निहाल सिंह वाला के गांव मानूके में गुरुवार को खेतों में 24 वर्षीय एक वर्कशाप मैकेनिक का शव पेड़ से लटका बरामद किया गया। पुलिस ने मृतक के भाई के बयान पर उसी वर्कशाप के मालिक पिता पुत्र समेत एक अन्य मैकेनिक के खिलाफ हत्या के आरोप में केस दर्ज किया है।

विज्ञापन


जानकारी देते थाना निहाल सिंह वाला के प्रभारी जसवंत सिंह ने बताया कि शिकायतकर्ता गुरप्रीत सिंह निवासी मानूके ने पुलिस को दर्ज करवाए बयान में कहा कि उसका भाई कुलविंदर सिंह उर्फ पिंदू (24) गांव मानूके में ही एक वर्कशाप में बतौर मैकेनिक नौकरी करता था।
विज्ञापन


पिछले करीब पांच साल से कुलविंदर सिंह उसी वर्कशाप पर नौकरी कर रहा था। दो दिन पहले कुलविंदर सिंह बिना किसी को कुछ बताए साइकिल पर वर्कशाप से कहीं चला गया और उसके बाद उसका कुछ पता नही चल रहा था। परिवार अपने स्तर पर उसकी तलाश कर रहा था तो इसी दौरान गुरुवार की सुबह कुलविंदर सिंह का शव गांव निवासी किसान तार सिंह के खेत में पेड़ से लटकता मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन


कुलविंदर का शव आधा जमीन पर पड़ा था और उसके शरीर व गर्दन पर काफी चोट के निशान थे। जिससे साफ लग रहा था कि कुलविंदर सिंह को मारपीट कर हत्या करने के बाद उसका शव पेड़ से लटका खुदकुशी साबित करने का प्रयास किया गया है। मामले की सूचना पुलिस को देने पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू की तो मृतक के परिवार ने आरोप लगाया कि कुलविंदर सिंह की वर्कशाप के मालिक रंजीत सिंह व उसके पुत्र जसपाल सिंह समेत उसी वर्कशाप में काम करने वाले स्वर्ण सिंह ने कुलविंदर सिंह की हत्या कर उसका शव पेड़ पर टांग दिया। जिसके बाद पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया।


जांच अधिकारी के अनुसार फिलहाल तीनों आरोपी फरार है, वहीं पीड़ित परिवार द्वारा हत्या के पीछे कोई भी कारण नहीं स्पष्ट किया गया। जबकि कुलविंदर सिंह का पोस्टमार्टम करवाने के बाद उसका विसरा रिपोर्ट के लिए सैंपल लैब में भेज दिया है। जांच अधिकारी ने यह भी बताया कि कुलविंदर सिंह के लापता होने के बाद परिवार ने पुलिस के पास उसकी गुमशुदगी की लिखित शिकायत नहीं की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed