फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   23 years old boy committed suicide due to irritation from disease at chandigarh

23 साल के नौजवान ने फंदा लगाकर दी जान, वजह जानकर परिजन हैरान

Fri, 17 Feb 2017 06:56 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Fri, 17 Feb 2017 06:56 PM IST
विज्ञापन
23 years old boy committed suicide due to irritation from disease at chandigarh
suicide
चंडीगढ़ में 23 साल के नौजवान ने फंदा लगाकर जीवनलीला समाप्त कर ली। ऐसा करने के पीछे की वजह पता चली तो परिजनों के होश उड़ गए। युवक ने सुसाइड करने के पीछे बीमारी वजह बताई जा रही है। पुलिस को मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। सेक्टर 11 थाना पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


जानकारी देते हुए सेक्टर 24 पुलिस चौकी इंचार्ज रोहताश कुमार ने बताया कि सेक्टर 25 के रहनेवाले विजय (23) ने शुक्रवार दोपहर घर की दूसरी मंजिल पर पंखे से फंदा लगाकर जान दे दी। पुलिस ने बताया कि विजय ने बेड की चादर से फंदा लगा कर जान दे दी। विजय को बुलाने उसका भाई जब उसके कमरे में गया तब उसने देखा कि विजय ने फंदा लगाया हुआ है। जिसके बाद उसने परिवार के अन्य लोगों को सूचित किया।
विज्ञापन


परिवार ने ही  100 नंबर पर फोन कर खुदकुशी की जानकारी दी गई। मौके पर पहुंची पीसीआर विजय को फंदे से उतार कर जीएमसीएच 16 लेकर गई। जहां डाक्टरों ने विजय को देखते ही मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवा दिया है। पुलिस का कहना है परिवार का कहना है कि विजय कई बीमारियों से परेशान था।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिस वजह से उसने सुसाइड किया। मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। विजय  पीयू से बीए कर रहा था। पुलिस का कहना है कि प्राथमिक जांच में मामला सुसाइड का ही सामने आया है। बाकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद मौत की असल वजहों का पता चलेगा। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है और छानबीन चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed