फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   23 year old youth murdered in Hisar of Haryana

हिसार: दो साल पहले गांव की लड़की से प्रेम विवाह करने वाले को साले ने मारी गोली

Sun, 31 May 2020 12:10 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, बरवाला (हिसार)
संवाद न्यूज एजेंसी, बरवाला (हिसार) Published by: ajay kumar Updated Sun, 31 May 2020 12:10 PM IST
सार

  • आरोपी सचिन, बिंटू, पवन, रमेश व अन्य पर हत्या का केस दर्ज 
  • दो साल पहले नरेंद्र ने गांव की ही युवती से किया था प्रेम विवाह
  • युवक को गोली मारने का आरोपी सचिन है 11वीं कक्षा का छात्र 

विज्ञापन
23 year old youth murdered in Hisar of Haryana
मृतक नरेंद्र का फाइल फोटो।

विस्तार

हरियाणा के हिसार जिले में झूठी शान के लिए हत्या का मामला सामने आया है। दो साल पहले अपने ही गांव की युवती से प्रेम विवाह करने वाले युवक को 11वीं कक्षा में पढ़ने वाले उसके साले ने शनिवार दोपहर साढ़े तीन बजे गोली मारकर हत्या कर दी। मृतक नरेंद्र (23) के पिता राजेंद्र ने पुलिस की शिकायत में आरोप लगाया है कि उनके बेटे की हत्या साजिश के तहत की गई है। इसमें सचिन कुमार, बिंटू, पवन कुमार व एक अन्य लड़के के अलावा सचिन के पिता रमेश और इनके अन्य रिश्तेदार व परिवार के लोग शामिल हैं।

विज्ञापन


उधर, देर रात बरवाला थाना प्रभारी कुलदीप सिंह ने बताया कि आरोपी सचिन, बिंटू, पवन, रमेश व अन्य के खिलाफ हत्या समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज किया गया है। जानकारी के अनुसार, हांसी मार्ग पर हिसार होंडा गैरिज के नाम से दुकान चला रहे बाइक मैकेनिक गांव चिड़ौद निवासी नरेंद्र ने गांव की ही युवती पूजा के साथ दो साल पहले प्रेम विवाह किया था। 
विज्ञापन



यह भी पढ़ें- भीख मांगकर समाजसेवा करते हैं राजू, पीएम मोदी भी मुरीद, मन की बात में किया जिक्र, पढ़ें- कौन हैं
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद से दोनों बरवाला में हांसी मार्ग पर दुकान के ऊपर बने मकान में रह रहे थे। वारदात के वक्त नरेंद्र दुकान के बाहर बाइक की मरम्मत कर रहा था। इसी दौरान पूजा का भाई सचिन (18) अपने मामा के लड़के और एक अन्य दोस्त के साथ दो बाइक पर आया। उस समय पूजा ऊपर चौबारे में थी। नरेंद्र से कुछ देर बातचीत करने के बाद सचिन ने अचानक पिस्तौल निकाल ली और नरेंद्र के सिर में गोली मार दी। 

गोली की आवाज सुनकर आसपास के लोग जब अपनी दुकानों से बाहर निकले तो देखा नरेंद्र सड़क पर तड़प रहा है। लोगों की सहायता से नरेंद्र को सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वारदात को अंजाम देने के बाद बाइक सवार तीनों हमलावर फरार हो गए। हालांकि, हमलावरों की एक बाइक मौके पर छूट गई। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।

दो साल बाद हालात सामान्य हो गए थे
नरेंद्र की पत्नी पूजा ने बताया कि शादी करने के बाद कुछ परेशानियां आई थीं। कई बार पंचायत हुई थी। मामला पुलिस के संज्ञान में लाया गया था। पंचायत में लिखित समझौता हुआ था। तब पूजा के पिता और परिजनों ने लिखकर दिया था कि भविष्य में नरेंद्र और पूजा कहीं भी रहें उन्हें एतराज नहीं होगा। दो साल बीत जाने के बाद सब कुछ सामान्य चल रहा था। पूजा के पिता भी उसके पास आते रहते थे। अन्य परिजनों से भी बातचीत होती रहती थी।

गांव के सरपंच सुरेश ने बताया कि नरेंद्र का एक और बड़ा भाई है, वह अविवाहित है। नरेंद्र के माता-पिता खेती करते हैं। पूजा के भाई सचिन की उम्र करीब 18 वर्ष है। सचिन के माता-पिता भी खेती करते हैं। करीब 6 माह पूर्व सचिन के ताऊ की बेटी की शादी में भी सचिन का किसी से झगड़ा हो गया था। उस मामले में भी उसे कुछ दिन जेल में रहना पड़ा था। सचिन 11वीं कक्षा का छात्र है। वहीं वारदात में शामिल सचिन के मामा का बेटा राजली गांव का निवासी बताया जा रहा है।

मामले में पीड़िता के भाई का नाम सामने आ रहा है। पुलिस जांच कर रही है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए 5 टीमों का गठन किया गया है, जिनमें सीआईए, एवीटी, बरवाला थाना पुलिस व अन्य हैं। आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। - गंगाराम पूनिया, एसपी, हिसार।


दसवीं तक पढ़ा था नरेंद्र
नरेंद्र की पत्नी पूजा ने बताया कि नरेंद्र दसवीं तक पढ़ा था। नरेंद्र से शादी करने के बाद कुछ परेशानियां आई थीं, लेकिन दो साल बीत जाने के बाद सब कुछ सामान्य चल रहा था। मेरे पिता भी हमारे पास आते रहते थे। अन्य परिजनों से भी बातचीत होती रहती थी। शनिवार को सचिन नरेंद्र से मिलने आया तो नरेंद्र ने मुझे चाय बनाने के लिए कहा और बताया कि सचिन और अन्य लोग आए हैं। मैंने चाय बनाकर दी। 

उन्होंने चाय पी या नहीं इसका पता नहीं चल पाया। सचिन ने नरेंद्र से कहा था कि उसकी बाइक में कुछ दिक्कत है तो उसे देख ले। नरेंद्र बाइक को ठीक करने के लिए औजार लेकर गया और बाइक को चेक करने लगा। तभी धमाके की आवाज आई तो मैंने नीचे देखा। सचिन पैदल ही भाग रहा था और नरेंद्र जमीन पर पड़ा तड़प रहा था। मुझे समझते देर नहीं लगी की मामला क्या है। मैं दौड़कर नीचे आई तब तक आसपास के लोग भी दुकानों से बाहर आ चुके थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed