फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   23 year old Woman died due to eating poison in Ludhiana of Punjab

दो माह पहले किया प्रेम विवाह, अब 23 वर्षीय युवती ने जहर खाकर दी जान, वजह कर देगी हैरान

Wed, 09 Dec 2020 10:16 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Wed, 09 Dec 2020 10:16 PM IST
विज्ञापन
23 year old Woman died due to eating poison in Ludhiana of Punjab
सांकेतिक तस्वीर।

बिहार के समस्तीपुर से दो माह पहले प्रेम विवाह करने के बाद लुधियाना में पति के साथ रहने आई बाला कॉलोनी निवासी मीरा (23) ने पति की मारपीट और उसके व्यवहार से आहत होकर जहरीला पदार्थ निगल लिया। तबीयत खराब होने पर पड़ोसी उसे इलाज के लिए पास के निजी अस्पताल ले गए। जहां उसकी मौत हो गई। 

विज्ञापन


जांच के दौरान पता चला कि मीरा का पति गुलशन कुमार (20) उसके चरित्र पर शक करता था। जिस कारण वह शराब पीने के बाद उसे अक्सर पीटता था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। जिसे गुरुवार को अदालत में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन



थाना फोकल प्वाइंट के एसएचओ इंस्पेक्टर दविंदर शर्मा ने बताया कि मीरा मूलरूप से बिहार के समस्तीपुर की रहने वाली थी। दो माह पहले उसने गुलशन के साथ प्रेम विवाह किया था और लुधियाना में रहने आई थी। वह गोबिंदगढ़ की बाला कॉलोनी में किराए के मकान में रहती थी। गुलशन अपनी पत्नी मीरा पर शक करता था कि उसका चरित्र ठीक नहीं है। इस कारण दो माह में ही दोनों के बीच झगड़े होने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


मंगलवार देर रात को भी दोनों के बीच कहासुनी हुई और गुलशन ने मीरा की काफी पिटाई की। पति के बाहर जाने के बाद मीरा ने उससे आहत होकर जहरीला पदार्थ निगल लिया। तबीयत बिगड़ने पर पड़ोसियों ने उसके चीखने की आवाज सुनी। जब उन्होंने पहुंचकर दरवाजा खोला तो वह बेहोश पड़ी थी। उसे निजी अस्पताल में दाखिल कराया गया, जहां उसकी मौत हो गई। 


सूचना के बाद एसीपी साहनेवाल सिमरनजीत सिंह, थाना फोकल प्वाइंट प्रभारी दविंदर और ईश्वर नगर चौकी इंचार्ज कुलजीत कौर पुलिस टीम के साथ पहुंचे। इंस्पेक्टर दविंदर ने बताया कि मीरा के परिवार वालों को इसकी जानकारी दे दी गई है। उसके पिता जोगिंदर राम को जानकारी दे दी गई है। वह वहां से निकल चुके हैं और उनके आने के बाद ही मीरा के शव का पोस्टमार्टम होगा। पुलिस ने आरोपी गुलशन को गिरफ्तार कर लिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed