{"_id":"65313b0f14b1add5010b07e3","slug":"22-years-old-girl-murdered-after-misdeed-in-punjab-2023-10-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"खौफनाक: 22 साल की युवती से दुष्कर्म; आरोपी ने वीडियो बनाया, डिलीट करवाने पहुंची तो जहर खिला मार दिया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
खौफनाक: 22 साल की युवती से दुष्कर्म; आरोपी ने वीडियो बनाया, डिलीट करवाने पहुंची तो जहर खिला मार दिया
Thu, 19 Oct 2023 07:54 PM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदकोट (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदकोट (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Thu, 19 Oct 2023 07:54 PM IST
सार
डीएसपी शमशेर सिंह शेरगिल ने बताया कि युवती के बयान पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म का केस दर्ज किया था और अब पीड़िता की मौत होने पर हत्या की धारा भी जोड़ दी है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और अगली कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाब के फरीदकोट जिले में दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां 22 वर्षीय युवती से एक युवक ने दुष्कर्म किया और उसका आपत्तिजनक वीडियो बनाया। अब आरोपी ने पीड़िता को जहर खिला दिया। फरीदकोट के एक अस्पताल में पीड़िता को भर्ती कराया गया। जहां इलाज के दौरान युवती की मौत हो गई। कोटकपूरा सिटी थाना पुलिस ने दुष्कर्म के बाद अब हत्या की धारा में मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार, इलाज के दौरान युवती ने बयान दिया कि 12 अक्तूबर को जब वह अपने पड़ोस में रहने वाले आरोपी के घर गई तो उसने वहां दुष्कर्म किया और वीडियो बना लिया। इसके बाद अगले दिन जब वह अपना वीडियो डिलीट करवाने दोबारा उसके घर गई तो आरोपी ने उसे जहर खिला दिया। इसके बाद उसे अस्पताल में दाखिल करवाया गया।
विज्ञापन
डीएसपी शमशेर सिंह शेरगिल ने बताया कि युवती के बयान पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म का केस दर्ज किया था और अब पीड़िता की मौत होने पर हत्या की धारा भी जोड़ दी है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और अगली कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन