फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   22 year old youth murdered in Patiala

खौफनाक: छोटे भाई ने मारा थप्पड़ तो बड़े भाई ने उतार दिया मौत के घाट, हैरान कर देगी विवाद की वजह

Thu, 21 Jul 2022 06:19 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Thu, 21 Jul 2022 06:19 PM IST
सार

गुरलाल ने बड़े भाई को थप्पड़ भी जड़ दिया था। इससे बड़ा भाई परमजीत सिंह काफी गुस्से में था। इसके बाद उसने छोटे भाई को मौत के घाट उतारने का प्लान बनाया और अपने साथियों के साथ मिलकर प्लान को अंजाम तक पहुंचाया। 

विज्ञापन
22 year old youth murdered in Patiala
सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

22 साल के युवक का कत्ल उसी के बड़े भाई ने अपने दो साथियों के साथ मिलकर कर दिया। पुलिस के मुताबिक मृतक युवक की पत्नी के साथ आरोपी बड़े भाई के संबंध थे। पता लगने पर जब युवक ने विरोध किया तो आरोपी बड़े भाई ने साथियों के साथ मिलकर कत्ल कर दिया और लाश को सड़क पर रखकर किसी वाहन से कुचल दिया, ताकि यह महज एक सड़क हादसा लगे। मामला पंजाब के पटियाला जिले के गांव चौंहठ का है। 

विज्ञापन


पुलिस ने मामले में तीनों आरोपियों को नामजद कर लिया है लेकिन अभी किसी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। समाना सदर थाना के प्रभारी महमा सिंह ने बताया कि सुरजीत कौर निवासी गांव चौहठ ने थाने में शिकायत दी है कि उसका बड़ा बेटा परमजीत सिंह (25) 18 जुलाई 2022 को दोपहर बाद अपने साथियों हरविंदर सिंह और हरजीत सिंह निवासी गांव चुपकी के साथ कार में सवार होकर घर आया। 
विज्ञापन


तीनों आरोपी उसके छोटे लड़के गुरलाल सिंह (22) को नहर में नहाने के बहाने अपने साथ ले गए लेकिन बाद में गुरलाल सिंह घर वापस नहीं लौटा। 19 जुलाई को शाम के वक्त परमजीत सिंह घर वापस आया और जब छोटे भाई के बारे में पूछा तो वह टाल मटोल करने लगा। बाद में रात के वक्त जानकारी मिली कि गुरलाल सिंह का शव पटियाला-समाना रोड पर एक स्कूल के पास पड़ा है। वहां जाकर देखा तो गुरलाल सिंह के शरीर पर चोट के काफी निशान थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


थाना प्रभारी महमा सिंह ने बताया कि सुरजीत कौर ने मामले में अपने बड़े लड़के और उसके साथियों पर छोटे बेटे की हत्या का आरोप लगाया है। इसके आधार पर केस की जांच में खुलासा हुआ कि ड्राइवरी का काम करने वाले गुरलाल सिंह को अपने साथ ले जाने के बाद आरोपियों ने साजिश के तहत उसे काफी शराब पिलाई। बाद में उसे डुबो कर मार डाला और फिर इस कत्ल को सड़क हादसा दिखाने के लिए शव को मेन रोड पर रखकर इस पर से वाहन गुजार दिया। 


थाना प्रभारी महमा सिंह के मुताबिक अविवाहित परमजीत सिंह के अपने छोटे भाई की पत्नी के साथ संबंध थे। गुरलाल सिंह को इन संबंधों के बारे में करीब पांच दिन पहले ही पता चला था और इस बात को लेकर दोनों भाइयों में लड़ाई भी हुई थी। इस दौरान गुरलाल ने बड़े भाई को थप्पड़ भी जड़ दिया था। इससे बड़ा भाई परमजीत सिंह काफी गुस्से में था। पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ हत्या का केस दर्जकर लिया है लेकिन अभी किसी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। पुलिस के मुताबिक गुरलाल सिंह और उसके भाई पर चोरी व लड़ाई झगड़े के केस सिटी समाना, घग्गा और थाना सदर समाना में दर्ज हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed