फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   22 Year Old Woman Murdered After Misdeed In Ludhiana Of Punjab

आश्रम में शर्मनाक वारदात : पंजाब में बाबा ने महिला मैनेजर से किया दुष्कर्म, बाद में हत्या कर शव खेत में फेंका

Fri, 05 Mar 2021 07:33 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Fri, 05 Mar 2021 07:33 PM IST
सार

  • बोरी में डालकर शव को खेत में फेंका, एक सप्ताह से लापता थी युवती 
  • चार डॉक्टरों के बोर्ड ने किया पोस्टमार्टम, कल कोर्ट में आरोपी की होगी पेशी

विज्ञापन
22 Year Old Woman Murdered After Misdeed In Ludhiana Of Punjab
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Social Media

विस्तार

पंजाब के लुधियाना जिले में घर से करीब एक सप्ताह पहले लापता हुई 22 वर्षीय युवती की दुगरी फुल्लांवाल आश्रम के बाबा संबोध दास ने दुष्कर्म के बाद गला दबाकर हत्या की थी। आरोपी ने शव को प्लास्टिक की बोरी में डालकर खेत में फेंक दिया। पुलिस ने गुरुवार को देर रात शव बरामद कर सिविल अस्पताल भेज दिया है और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। 

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक युवती अक्सर बाबा के आश्रम में जाती रहती थी लेकिन वारदात के दिन अकेली गई थी। एडीसीपी-3 समीर वर्मा ने बताया कि युवती एक निजी कंपनी में बतौर मैनेजर काम करती थी। वह अक्सर बाबा संबोध के पास परिवार वालों के साथ जाती थी।
विज्ञापन


26 फरवरी की रात वह घर नहीं पहुंची और सीधा बाबा के आश्रम चली गई। वहां बाबा से मुलाकात की। इसी दौरान आरोपी बाबा ने बहला फुसला कर युवती से दुष्कर्म किया और गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। हत्या के बाद बाबा संबोध ने शव को प्लास्टिक के बोरे में भरा और मोटरसाइकिल पर रखकर गांव दाद के खेत में फेंककर फरार हो गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

28 फरवरी को दर्ज कराई गुमशुदगी की रिपोर्ट

दो दिन परिवार वाले अपनी बेटी को ढूंढते रहे। जब बेटी नहीं मिली तो परिवार वालों ने थाना डिविजन पांच की चौकी कौचर मार्केट में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई। जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि युवती अक्सर परिवार वालों के साथ बाबा के पास जाती थी।

गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने बाबा को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उसने पूरी वारदात कबूल कर ली। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर शव को खेत से बरामद कर लिया। आरोपी को शनिवार को अदालत में पेश किया जाएगा। 

चार डॉक्टरों के बोर्ड ने किया पोस्टमॉर्टम
सिविल अस्पताल में चार डॉक्टरों के बोर्ड ने युवती के शव का पोस्टमॉर्टम किया है। बोर्ड में डॉ. हरप्रीत सिंह, डॉ. कुलवंत, डॉ. रुशी अग्रवाल और फॉरेंसिक एक्सपर्ट डॉ. वरिंदरपाल सिंह शामिल है। पोस्टमॉर्टम में पता चला है कि युवती की हत्या गला दबाकर की गई है। इसके अलावा स्वैब जांच के लिए फॉरेंसिक लैब भेजा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed