फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   21 year old youth drowned in Ravi river in Pathankot of Punjab

Punjab News: पठानकोट में रावी नदी में डूबा युवक, बठिंडा में अज्ञात और अमृतसर में महिला का शव मिलने से हड़कंप

Mon, 11 Jul 2022 06:50 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर/पठानकोट/बठिंडा (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर/पठानकोट/बठिंडा (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Mon, 11 Jul 2022 06:50 PM IST
सार

पंजाब के पठानकोट में रावी नदी में 21 वर्षीय युवक डूब गया। युवक का शव शाहपुरकंडी से बरामद किया गया है। घटना की सूचना मिलने पर परिवार में कोहराम मच गया। उधर, बठिंडा में अज्ञात युवक और अमृतसर में महिला का शव नहर से मिलने पर हड़कंप मच गया। अभी दोनों शवों की शिनाख्त नहीं हो सकी है। 

विज्ञापन
21 year old youth drowned in Ravi river in Pathankot of Punjab
सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

पठानकोट में सोमवार की सुबह दोस्तों के साथ नहाने गया 21 वर्षीय युवक मुक्तेश्वर धाम के नजदीक रावी नदी में डूब गया। बताया जा रहा है कि युवक घर से दौड़ लगाने आया था और परिवार को बिना बताए दोस्तों के साथ रावी में नहाने चला गया। मृतक की पहचान गांव मुतर्फका निवासी गुलशन कुमार के तौर पर हुई है। थाना शाहपुरकंडी की पुलिस मामले की जांच में लगी है। 

विज्ञापन


थाना शाहपुरकंडी प्रभारी प्रमोद कुमार ने बताया कि उन्हें सुबह सूचना मिली थी कि गुलशन अपने छह दोस्तों के साथ रावी पर नहाने आया था। इसी दौरान उसका पैर फिसला और वह पानी में बह गया। उन्होंने बताया कि युवक का शव शाहपुरकंडी से बरामद किया गया है। बताया कि शव का सिविल अस्पताल से पोस्टमार्टम करवा वारिसों को सौंप दिया जाएगा। 
विज्ञापन


वहीं, गुलशन के साथ आए युवाओं ने बताया कि वह रोजाना दौड़ लगाने आते हैं। सोमवार को दौड़ लगाने के बाद वह नहाने गए लेकिन वहां यह हादसा हो गया। मंदिर के पुजारी पंडित सूरज तिवारी का कहना है कि वह अक्सर युवाओं को नदी में तेज बहाव होने के कारण नहाने से रोकते हैं, लेकिन कई बार युवा उनकी बात नहीं मानते। पंडित सूरज तिवारी ने कहा कि कई बार युवक उनके मना करने पर गाली गलौज भी करते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

बठिंडा: झाड़ियों में अज्ञात युवक का शव मिला 
बठिंडा में नहर के पास झाड़ियों से सोमवार को एक युवक का शव बरामद हुआ। घटना की सूचना मिलने पर सहारा जनसेवा संस्था के सदस्य मौके पर पहुंचे और थाना थर्मल पुलिस को सूचित किया। पुलिस की मौजूदगी में संस्था के सदस्यों ने शव को सिविल अस्पताल के शवगृह में पहुंचाया। सहारा जनसेवा संस्था के सदस्य संदीप सिंह ने बताया कि संस्था कंट्रोल रूम पर सुबह सूचना प्राप्त हुई थी कि किसी अज्ञात युवक का शव झाड़ियों में पड़ा हुआ है। इसके बाद वे अपनी टीम समेत मौके पर पहुंचे और थाना थर्मल पुलिस को सूचित किया। 

उन्होंने बताया कि मौके पर युवक की शिनाख्त नहीं हो पाई। इसके चलते संस्था ने युवक के शव को पहचान के लिए तीन दिन के लिए सिविल अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया है। संस्था सदस्य ने बताया कि युवक की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं। थाना थर्मल पुलिस के सब इंस्पेक्टर सुखबीर कौर का कहना है कि पुलिस मामले की गहराई से जांच कर रही है। फिलहाल पुलिस युवक की शिनाख्त का प्रयास कर रही है।

अमृतसर: नहर से अज्ञात महिला का शव मिला
अमृतसर के गांव धारड़ की नहर में अज्ञात महिला का शव मिला है। सूचना मिलते ही जंडियाला गुरु पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव कब्जे में ले लिया। थाना जंडियाला गुरु के प्रभारी शमशेर सिंह ने अपनी पुलिस टीम के साथ आसपास के क्षेत्रों में इस संबंधी जांच भी की। उन्होंने बताया कि इस महिला ने काले रंग के कपड़े पहने हैं और उम्र करीब 45 वर्ष है। पहनावे से वह गुज्जर समुदाय से संबंधित लग रही है। उन्होंने आसपास के इलाकों के गुज्जरों को बुलाकर शिनाख्त भी करवाई लेकिन शव की पहचान नहीं हो सकी। उन्होंने कहा कि शव को 72 घंटे के लिए शवगृह में रखा जाएगा।

कचरे के ढेर से मिला नवजात का शव
अमृतसर के ही रामबाग थाना के अंतर्गत पुरानी सब्जी मंडी के पास पुल के नीचे कचरे के ढेर से एक नवजात बच्चे का शव मिला है। इसकी जानकारी मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। नवजात के शव को कब्जे में ले लिया। मनिंदर सिंह नामक व्यक्ति ने बताया कि सोमवार की सुबह वह किसी काम के सिलसिले में पुरानी सब्जी मंडी के पास पुल के रास्ते जा रहा था कि अचानक उसका ध्यान कचरे के ढेर पर चला गया तो उसने ढेर में नवजात का शव देख पुलिस को इसकी जानकारी दी। 

जांच अधिकारी बलजीत सिंह ने बताया कि इलाके के सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे हैं। आशंका है कि यह किसी कुंवारी मां ने नवजात को जन्म देने के बाद उसे कचरे के ढेर में फेंक दिया हो। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज करने के बाद इलाके के कुछ अस्पतालों का रिकॉर्ड चेक किया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed