फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   200 congress workers entered in police station, beaten policeman

200 कांग्रेसी थाने में घुसे, पुलिसवालों को पीटा, कपड़े भी फाड़े

Mon, 16 Jan 2017 01:41 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मुक्तसर(पंजाब)
ब्यूरो/अमर उजाला, मुक्तसर(पंजाब) Updated Mon, 16 Jan 2017 01:41 AM IST
विज्ञापन
200 congress workers entered in police station, beaten policeman
अमृतधारी पुलिस कर्मी की वर्दी फाड़ बैच उतारे - फोटो : अमर उजाला
घटना पंजाब के मुक्तसर जिले का है, जहां गांव दोदा कस्बे में रविवार को पुलिस चौकी में कांग्रेस सरपंच ने अपने करीब दो सौ साथियों को साथ लेकर उत्पात मचाया। कुछ दिन पहले अवैध शराब समेत पकड़े गए उनके साथी समर्थक पर पुलिस की ओर से केस दर्ज और रविवार को फिर से उनके मोहल्ले में छापामारी करने से खफा होने पर कांग्रेसियों ने उक्त घटना को अंजाम दिया। 
विज्ञापन


मौके पर पुलिस चौकी में महज तीन-चार मुलाजिम ही थे, जिनमें एक दिव्यांग कर्मी भी शामिल था। उक्त लोगों ने अमृतधारी पुलिस कर्मचारी गुरचरन सिंह की पिटाई की और वर्दी फाड़ने के अलावा उनके बैच तक उतार फेंके। यही नहीं उन्होंने मुंशी से भी दुर्व्यवहार किया। इसके बाद सरपंच व उसके सभी साथी फरार हो गए। घायल पुलिस कर्मचारी गुरचरन सिंह को पीएचसी दोदा में दाखिल कराया गया है।
विज्ञापन


घटना की सूचना मिलते ही एसएसपी ध्रुमन एच निंबले, डीएसपी मनजीत सिंह व थाना कोटभाई प्रभारी बलजीत सिंह भी मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की।

कांग्रेस सरपंच समेत 206 पर मामला दर्ज

200 congress workers entered in police station, beaten policeman
अमृतधारी पुलिस कर्मी की वर्दी फाड़ बैच उतारे
एसएसपी ने बताया कि इस मामले में गांव के कांग्रेस सरपंच छिंदर सिंह भट्टी, जोनी, अमरीक, मनी, राजन, खीरा समेत करीब 206 अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। उधर, मेडिकल अधिकारी डॉ. जपनीत कौर ने बताया कि घायल पुलिस कर्मचारी गुरचरन सिंह को सिविल अस्पताल मुक्तसर रेफर कर दिया गया।

 कुछ दिन पहले पुलिस ने एक्साइज विभाग के साथ मिलकर गांव दोदा के मजहबी-सिख मोहल्ले में रेड मारते हुए कांग्रेसी नछत्तर सिंह के घर से कुल चालीस बोतलें अवैध शराब बरामद की थी। पुलिस ने उसके खिलाफ केस दर्ज कर लिया था। इसके बाद रविवार दोबारा पुलिस ने उनके मोहल्ले में छापा मारा, मौके से पुलिस को कुछ भी नहीं मिला।

बाद में सरपंच के साथियों ने पुलिस के छापा मारने की बात उसे बताई तो वह करीब दो सौ लोगों को लेकर पुलिस चौकी आ पहुंचा और पुलिस कर्मचारी गुरचरन सिंह से उलझ पड़ा।
बात बढ़ने पर कांग्रेसियों ने उसकी पिटाई कर वर्दी फाड़ दी और भाग गए। वहां पर मौजूद कांस्टेबल लक्खा सिंह ने बताया कि सरपंच छिंदर सिंह भट्टी चार दिन पहले भी थाने आया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed