फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   20 year old youth dies on Diwali night in Ludhiana

Ludhiana: अचानक बिगड़ी तबीयत, अस्पताल में युवक की मौत, आशंका- नशे की ओवरडोज से गई जान

Wed, 26 Oct 2022 12:21 AM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Wed, 26 Oct 2022 12:21 AM IST
सार

आशंका जताई गई कि गुरजीत ने अधिक नशा किया था और तबीयत खराब होने पर परिवार वाले उसे अस्पताल लाए थे। अब पुलिस पोस्टमार्टम कराएगी और उसकी रिपोर्ट के बाद ही पता चल सकेगा कि गुरजीत ने क्या नशा किया था।

विज्ञापन
20 year old youth dies on Diwali night in Ludhiana
सांकेतिक तस्वीर।

विस्तार

लुधियाना के थाना सदर के अधीन गांव खेड़ी के नौजवान गुरमीत सिंह (20) की मौत हो गई। आशंका जताई जा रही है कि उसकी मौत अधिक नशा करने की वजह से हुई है। गुरमीत सिंह की तबीयत खराब होने पर परिवार वाले उसे इलाज के लिए निजी अस्पताल लाए थे। जहां दिवाली वाली रात उसकी मौत हो गई। 

विज्ञापन


सूचना मिलने के बाद थाना सदर की पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने जांच के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही पता चल पाएगा कि गुरमीत की मौत कैसे हुई है। थाना सदर पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार गुरमीत सिंह खेतीबाड़ी करता था। वह अपने परिवारिक सदस्यों के साथ ही काम करता था और उसके बाद फ्री रहता था। 
विज्ञापन


वह नशा करने का आदी था और आशंका जताई जा रही है कि अधिक नशा करने की वजह से दिवाली वाली रात उसकी तबीयत ज्यादा खराब हो गई। परिवार वाले उसे गांव खेड़ी के नजदीकी अस्पताल ले गए। जहां से उसकी हालत को देख दीप अस्पताल लुधियाना रेफर कर दिया गया तो वहां कुछ समय बाद ही गुरजीत की मौत हो गई। आशंका जताई गई कि गुरजीत ने अधिक नशा किया था और तबीयत खराब होने पर परिवार वाले उसे अस्पताल लाए थे। अब पुलिस पोस्टमार्टम कराएगी और उसकी रिपोर्ट के बाद ही पता चल सकेगा कि गुरजीत ने क्या नशा किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed