{"_id":"626aee68cc2a3e24a33dd140","slug":"20-year-old-student-commits-suicide-in-chandigarh","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंडीगढ़ में छात्र ने उठाया खौफनाक कदम: हॉस्टल में फंदा लगा जान दी, दोस्त नहाने पहुंचे तो मामले का खुलासा हुआ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
चंडीगढ़ में छात्र ने उठाया खौफनाक कदम: हॉस्टल में फंदा लगा जान दी, दोस्त नहाने पहुंचे तो मामले का खुलासा हुआ
Fri, 29 Apr 2022 01:18 AM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़
Published by: ajay kumar
Updated Fri, 29 Apr 2022 01:18 AM IST
सार
जांच अधिकारी यशपाल ने बताया कि सुनीत व उसके दोस्त दो महीने पहले ओल्ड हॉस्टल में रहते थे। न्यू हॉस्टल में सुबह पानी जल्दी चला जाता है इसलिए नहाने के लिए सुबह करीब 8 बजे ओल्ड हॉस्टल में जाते थे।
विज्ञापन
मृतक की फाइल फोटो
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
चंडीगढ़ कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी (सीसीईटी) सेक्टर-26 के 20 वर्षीय छात्र ने हॉस्टल में फंदा लगा आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले के गांव शहारो निवासी सुनीत सिंह के रूप में हुई। पुलिस को मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सेक्टर-16 के अस्पताल में रखवा दिया। शुक्रवार को पोस्टमार्टम होगा। सेक्टर-26 थाना पुलिस ने सीआरपीसी की धारा 174 के तहत कार्रवाई कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
जांच अधिकारी सब इंस्पेक्टर यशपाल कुंडू ने बताया कि सुनीत सिंह सीसीईटी में बीटेक की पढ़ाई कर रहा था। वह तीसरे वर्ष में था और कॉलेज के न्यू हॉस्टल में रहता था। बुधवार रात करीब दो बजे तक सुनीत अपने रूममेट गौरव सैनी, उदयवीर सिंह, सतीश चौहान के साथ पढ़ाई करता रहा। भूख लगी तो उदयवीर और सुनीत खाने के लिए 24 इंटू 7 स्टोर से चिप्स व अन्य सामान लेने चले गए। वापस आने के बाद सुनीत ने खाने से मना कर दिया और कहा कि उसका दिल नहीं है।
विज्ञापन
थोड़ी देर बाद सुनीत ने कहा कि आज उसका यहां सोने का मन नहीं है, वह ओल्ड हॉस्टल में सोएगा। बिना कुछ खाए वह चला गया। सुबह रूममेट गौरव सैनी जब नहाने के लिए ओल्ड हॉस्टल गया तो अंदर से कमरे की कुंडी लगी हुई थी। काफी आवाज देने पर जब कमरा नहीं खुला तो गौरव ने पैर से मारकर दरवाजा की कुंडी तोड़ दी। अंदर सुनीत पंखे से लटका हुआ था। यह देख गौरव घबरा गया और शोर मचाया। शोर सुनकर वार्डन और हॉस्टल के अन्य छात्र इकट्ठा हो गए।
विज्ञापन
मामले की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलने के बाद डीएसपी (ईस्ट) उदयपाल सिंह, सेक्टर-26 थाना प्रभारी जसबीर सिंह, जांच अधिकारी सब इंस्पेक्टर यशपाल कुंडू व अन्य पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने सुनीत को फंदे से उतारा और सेक्टर-16 के अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
जांच अधिकारी यशपाल ने बताया कि सुनीत व उसके दोस्त दो महीने पहले ओल्ड हॉस्टल में रहते थे। न्यू हॉस्टल में सुबह पानी जल्दी चला जाता है इसलिए नहाने के लिए सुबह करीब 8 बजे ओल्ड हॉस्टल में जाते थे। यह हॉस्टल दूसरी बिल्डिंग में बना हुआ है। वहां उन सभी का सामान भी पड़ा था। दोस्तों ने बताया सुनीत सिंह कई बार नौकरी के लिए परेशान रहता था।