फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   2 woman killed in road accident in ludhiana

ट्रक ने एक्टिवा सवार दो युवतियों को रौंदा, मौत

Thu, 24 Dec 2015 10:22 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना(पंजाब)
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना(पंजाब) Updated Thu, 24 Dec 2015 10:22 PM IST
विज्ञापन
2 woman killed in road accident in ludhiana

लुधियाना के लोधी क्लब रोड स्थित ट्यूशन सेंटर से घर जा रही शहीद भगत सिंह नगर निवासी स्मृति गुप्ता (19) और उसकी सहेली रितिका अरोड़ा (18) को वीरवार देर शाम एक तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी।

विज्ञापन


दोनों एक्टिवा से गिर गई और उनकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलने के बाद थाना सदर की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने जांच के बाद दोनों शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिए। आरोपी ड्राइवर वाहन छोड़ कर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने अज्ञात ड्राइवर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


थाना सदर में तैनात एएसआई जसबीर सिंह ने कहा कि स्मृति और रितिका दोनों बीए प्रथम वर्ष की छात्राएं थी और एक निजी कॉलेज में पढ़ती थीं। दोनों एक एक्टिवा पर लोधी क्लब रोड स्थित ट्यूशन सेंटर में पढ़ाई करने जाती थी। वीरवार शाम दोनों ट्यूशन सेंटर से घर लौट रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी दौरान जब वह पक्खोवाल रोड पर चढ़ी तो पीछे से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रक ने उन्हें टक्कर मार दी। दोनों एक्टिवा से सड़क पर जा गिरी और बुरी तरह से घायल हो गई। लोग जब तक दोनों को अस्पताल पहुंचाते तब तक दोनों की मौत हो गई। जसबीर सिंह ने कहा कि पुलिस ने वाहन को कब्जे में ले लिया है।


पुलिस आरोपी की तलाश में छापामारी करने में जुटी हुई है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed