{"_id":"22a3f82281bd5d382ee556b8e8e1a125","slug":"2-man-killed-in-road-accident-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसे में दो लोगों की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सड़क हादसे में दो लोगों की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, बनूड़(डेराबस्सी)
Updated Sun, 30 Nov 2014 12:34 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बनूड़ से राजपुरा के राष्ट्रीय मार्ग पर शनिवार सुबह आटो और टिप्पर में हादसे के दौरान आटो चालक समेत दो व्यक्तियों की मौत हो गई। इस हादसे में नर्सिंग की एक छात्रा समेत दो सवारियां गंभीर रूप में घायल हुई हैं। घटना चितकारा युनिवर्सिटी के सामने घटी। जबकि एक अन्य जगह ऑटो पलटने के कारण एक साइकिल सवार और नौ महिलाएं घायल हो गईं, जिनमें तीन की हालत गंभीर है।
विज्ञापन
पहली घटना में सुबह नौ बजे के करीब एक आटो बनूड़ से राजपुरा की तरफ जा रहा था और ऑटो चालक के अलावा इसमें तीन सवारियां थीं। चितकारा युनिवर्सिटी के पास चालक ने आटो सड़क के किनारे खड़ा कर लिया।
विज्ञापन
इस दौरान राजपुरा से आ रहा टिप्पर कंट्रोल से बाहर होकर आटो पर चढ़ गया। हादसे के बाद दोनों वाहन खेतों में जा गिरे। ऑटो टिप्पर के नीचे आ गया। लोगों ने मुश्किल से ऑटो सवार लोगों को बाहर निकाला और घायलों को ज्ञान सागर में दाखिल कराया गया।
विज्ञापन
आटो में चार सवारियों में आटो चालक तारा सिंह 40 साल निवासी चौहान कालोनी और सुनील कुमार निवासी मानक नगरी जिला काशी राम नगरी उतर प्रदेश की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि कुलदीप गंभीर रूप में घायल हो गया।
नर्सिंग कालेज से सवार हुई दामिनी महिरा नामी छात्रा गंभीर रूप में घायल हो गई। घटना के बाद टिप्पर चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने टिप्पर चालक के खिलाफ मामला दर्ज करके कार्रवाई शुरू कर दी है।
दूसरी घटना बनूड़ से तेपला अंबाला मार्ग पर स्थित गांव धर्मगढ़ के टी प्वाइंट पर घटी। हादसे में नौ सवारियों से भरा एक तेज रफ्तार आटो मोड़ पर साइकिल से टकरा कर पलट गया। यह आटो लालड़ू से बनूड़ की ओर आ रहा था।
आटो पलटने के कारण महिला सवारियां और साइकिल सवार घायल हो गया। मौके पर मौजूद लोगों ने सभी घायलों को बनूड़ के सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया।