{"_id":"a7c886bac5bd0abf7270550fa06f3417","slug":"2-employees-of-pcda-arrested-taking-bribe-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीसीडीए के दो कर्मचारी रिश्वत लेते गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पीसीडीए के दो कर्मचारी रिश्वत लेते गिरफ्तार
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Wed, 27 May 2015 10:14 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीबीआई की टीम ने प्रिंसिपल कंट्रोलर ऑफ डिफेंस अकाउंट (पीसीडीए) में कार्यरत दो कर्मचारियों को 20 हजार रुपये रिश्वत लेते सेक्टर-9 स्थित उनके आफिस से गिरफ्तार किया।
विज्ञापन
एक व्यक्ति ने सीबीआई के एंटी करप्शन सेल को दोनों कर्मचारियों के खिलाफ शिकायत दी थी। शिकायतकर्ता के अनुसार उसके जीजा की पठानकोट में फर्म है। वे सेना में इलेक्ट्रॉनिक और स्टेशनरी के सामान की सप्लाई करते हैं।
विज्ञापन
सीनियर ऑडिटर वितेश कुमार और सहायक लेखा अधिकारी कश्मीरी लाल उनके जीजा की फर्म को एनुअल सेटलमेंट सर्टिफिकेट देने के लिए 20 हजार रुपये रिश्वत मांग रहे थे।
विज्ञापन
शिकायत मिलने के बाद सीबीआई ने मंगलवार को सेक्टर-9 स्थित केंद्रीय सदन के आफिस में ट्रैप लगाकर दोनों को रिश्वत लेते धर दबोचा।
सीबीआई टीम ने दोनों आरोपियों के बयान दर्ज कर लिए हैं। दोनों आरोपियों को बुधवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा।