फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   2 afghanistan students arrested, was going pakistan

पाक जाने का रास्ता पूछ रहे 2 अफगानिस्तानी युवक गिरफ्तार

Fri, 14 Aug 2015 11:25 PM IST
ब्यूरो/अमरउजाला, करनाल(हरियाणा)
ब्यूरो/अमरउजाला, करनाल(हरियाणा) Updated Fri, 14 Aug 2015 11:25 PM IST
विज्ञापन
2 afghanistan students arrested, was going pakistan

टूरिस्ट वीजा लेकर अफगानिस्तान से भारत पहुंचे दो अफगानी युवकों को करनाल पुलिस ने शुक्रवार को हिरासत में ले लिया। दोनों युवक दिल्ली से करनाल पैदल आ रहे थे और उन्हें हिंदी भाषा का ज्ञान नहीं है।

विज्ञापन


मधुबन पहुंचकर पुलिस कर्मियों से पाकिस्तान का रास्ता पूछा था। पुलिस ने शक के आधार पर उन्हें हिरासत में लिया और पूछताछ की। इस दौरान दोनों की पहचान अफगानिस्तान में पढ़ने वाले नाबालिग छात्रों के रूप में हुई। उन्होंने बताया कि उनसे किसी ने रुपये छीन लिए थे।
विज्ञापन


ऐसे में अब वे पाकिस्तान के जरिए वापस अपने देश पहुंचने के लिए निकले हैं। पुलिस ने इस मामले की सूचना उच्चाधिकारियों के अलावा आईबी को भी दे दी है।

अफगानिस्तान में रहने वाले छात्र आमिर खान (19) और अमीरी मशोकुल्लाह (16) टूरिस्ट वीजा लेकर 12 अगस्त को दिल्ली पहुंचे थे। इन्होंने बताया कि उनके पास 23 हजार रुपये थे। दिल्ली इंदिरा गांधी एयरपोर्ट से उतरने के बाद किसी ने उनसे रुपये छीन लिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

करनाल पुलिस छात्रों को अफगानिस्तान एंबेसी के सुपुर्द करेगी

2 afghanistan students arrested, was going pakistan

इसके बाद दोनों ने पैदल ही अफगानिस्तान जाने का मन बना लिया। उन्होंने सोचा कि पाकिस्तान पहुंचकर अपनों को फोन कर देंगे और वहां से उन्हें कोई लेने आ जाएगा।

पाकिस्तान का रास्ता पूछा
दोनों छात्र मधुबन के पास पहुंचे तो एक पुलिस कर्मी से पाकिस्तान का रास्ता पूछा। इस पर पुलिसकर्मी सकपका गया और शक के आधार पर दोनों को पकड़ करनाल लाकर आला अधिकारियों के हवाले कर दिया। पूछताछ के दौरान छात्रों के वीजा और पासपोर्ट की जांच भी की गई।

दोनों ही युवकों के पैर बुरी तरह से छालों से जख्मी हुए हैं और वे दर्द से कराह रहे हैं। फिलहाल उन्हें पुलिस सुरक्षा में रखा गया है।

पंकज नैन, एसपी, करनाल ने बताया कि पुलिस ने संदिग्ध लगने पर दो अफगानी युवकों को पकड़ा है। वे पैदल ही जीटी रोड करनाल-अमृतसर के रास्ते पाकिस्तान होकर अफगानिस्तान जाना चाह रहे थे। अब करनाल पुलिस इन्हें अफगानिस्तान एंबेसी के सुपुर्द करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed