फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   19 policemen injured in road accident at batala of punjab

पंजाबः बस और ट्रैक्टर में आमने-सामने की टक्कर, 19 पुलिसकर्मी घायल, धुंध बनी वजह

Thu, 29 Nov 2018 06:22 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बटाला( पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बटाला( पंजाब) Updated Thu, 29 Nov 2018 06:22 PM IST
विज्ञापन
19 policemen injured in road accident at batala of punjab
घायल पुलिसकर्मी

पंजाब के बटाला में धुंध की वजह से एक पुलिस बस हादसे का शिकार हो गई। बस में पंजाब पुलिस के 25 जवान सवार थे। बटाला के गांव पंज गराइयां के पास बस ट्रैक्टर ट्राली से टकरा गई। इस टक्कर में 19 पुलिस कर्मी घायल हो गए। पुलिस बस बटाला से चंडीगढ़ जा रही थी। टक्कर के बाद गांव के लोगों ने  घायल कर्मियों को बस से बाहर निकाला और  इलाज के लिए उन्हें सिविल अस्पताल बटाला पहुंचाया। बस चालक रणजीत सिंह की हालत गंभीर होने के कारण डॉक्टरों ने उसे गुरु नानक देव अस्पताल अमृतसर रेफर कर दिया।  

विज्ञापन

 
 जानकारी के अनुसार जिला बटाला के सभी 13 थानों में दर्ज मामलों के जांच अधिकारी पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट में चल रहे केसों की पैरवी करने चंडीगढ़ जा रहे थे। बस में एएसआई और हवलदार भी शामिल थे। बताया गया है कि सुबह करीब 5 बजे जब पुलिस की बस बटाला से करीब 8 किलोमीटर दूर श्री हरगोबिंदपुर रोड पर गांव पंज गराइयां के पास पहुंची तो बस चालक रणजीत सिंह गहरी धुंध होने के कारण सामने से आ रही ट्रैक्टर-ट्राली को देख नहीं पाया और दोनों वाहनों की सीधी टक्कर हो गई। 

विज्ञापन

19 policemen injured in road accident at batala of punjab
दुर्घटनाग्रस्त बस

हादसे के समय बस में 25 पुलिस कर्मचारी सवार थे, जिनमें से 19 घायल हो गए। बस चालक रणजीत सिंह बुरी तरह बस में फंस गया और करीब 1 घंटे की मशक्कत के बाद उसे बाहर निकाला जा सका। घायलों को सिविल अस्पताल लाया गया। हादसे की सूचना मिलने पर अस्पताल के कर्मचारी अलर्ट कर दिए गए। एसएमओ डॉ. संजीव भल्ला के नेतृत्व में डॉक्टरों ने घायलों का इलाज शुरू किया। 

मामूली घायल कर्मचारियों को मरहम पट्टी के बाद छुट्टी दे दी गई और बाकी को दाखिल किया गया। वहीं, हादसे में बस भी आगे से बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हुई है। घायलों में एएसआई तेजिंदर सिंह, जसबीर सिंह, हरपाल सिंह, हवलदार सुरिंदर सिंह, दविंदर सिंह, एएसआई वरिंदर सिंह, हवलदार जगजीत सिंह, यूनुस मसीह, एएसआई जगविंदर सिंह सहित अन्य शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed