फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   18 year old boy murdered in Ludhiana of Punjab

Ludhiana Crime News: दोस्तों के साथ गए युवक की हत्या, घर के पास खाली प्लॉट में फेंका शव

Sun, 24 Jul 2022 09:04 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Sun, 24 Jul 2022 09:04 PM IST
सार

मंगल सिंह ने बताया कि शनिवार शाम को बाइक पर सवार युवक आए थे। उन्होंने खुद को एंथनी का दोस्त बताया था। वह उसे बाइक पर बैठाकर साथ ले गए थे। इसके बाद वह घर नहीं लौटा। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
18 year old boy murdered in Ludhiana of Punjab
घटनास्थल पर जांच करती पुलिस। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

घर से दोस्तों के साथ घूमने गया बाबा मुकंद सिंह नगर निवासी एंथनी (18) की निर्मम हत्या कर दी गई है। हत्यारों ने मुंह पर पत्थर मारकर मौत के घाट उतारा फिर शव खाली प्लॉट में फेंक दिया। घर न पहुंचने पर परिवार वाले एंथनी को ढूंढने निकले तो रविवार सुबह घर के पास ही खाली प्लॉट में खून से लथपथ शव मिला। 

विज्ञापन


सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल में भेज दिया। थाना डिविजन-छह की पुलिस ने एंथनी के पिता मंगल सिंह की शिकायत पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन


मंगल सिंह ने बताया कि शनिवार शाम को बाइक पर सवार युवक आए थे। उन्होंने खुद को एंथनी का दोस्त बताया था। वह उसे बाइक पर बैठाकर साथ ले गए थे। इसके बाद वह घर नहीं लौटा। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed