{"_id":"583da9554f1c1bb61fde61cd","slug":"16-lakh-of-the-old-currency-recovered-from-bareilly-bussenessman","type":"story","status":"publish","title_hn":"बरेली के कारोबारियों से मिली 16 लाख की पुरानी करेंसी, 2 काबू","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बरेली के कारोबारियों से मिली 16 लाख की पुरानी करेंसी, 2 काबू
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना
Updated Tue, 29 Nov 2016 09:44 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : Demo Pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंजाब की आर्थिक राजधानी लुधियाना में मंगलवार को जीआरपी और आरपीएफ की संयुक्त चेकिंग के दौरान श्री अमरनाथ एक्सप्रेस ट्रेन में बरेली से आ रहे दो यात्रियों के कब्जे से 16 लाख 15 हजार 500 रुपये के पांच-पांच सौ रुपये के नोटों की पुरानी करेंसी बरामद की गई है। पुलिस ने यह मामला जांच के लिए आयकर विभाग को सौंप दिया है। पुलिस ने दोनों को हिरासत में ले लिया है। आयकर विभाग इस मामले की जांच कर रहा है कि इनके पास पकड़ा धन काला धन है कि नहीं।
इन दोनों व्यापारियों की पहचान बरेली निवासी मनीष कुमार और कार्तिक के रूप में की गई है। यह दोनों होजरी का काम करते हैं। इनका दावा है कि वे लुधियाना से सामान खरीदने के लिए अपने साथ नकदी लाए थे। जीआरपी प्रभारी इंद्रजीत सिंह ने बताया कि आरपीएफ और जीआरपी का तलाशी अभियान चल रहा था। तभी मुलाजिमों ने अमरनाथ एक्सप्रेस से उतरे दो यात्रियों को रोका। उनके हाथ में बैग था, पुलिस को देखते ही वह डर गए। पुलिस को दोनों से पूछताछ में पता चला कि उनके पास पुरानी करेंसी (500 के नोट) हैं। इन दोनों व्यापारियों ने बताया कि इन दोनों का होजरी का कारोबार है। लेकिन यह दोनों यह नहीं बता रहे कि पुरानी करेंसी के नोट कहां पर देने थे।