फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   16 Lakh 32 thousand currency recovered from two vehicles

दो गाड़ियों से 16 लाख 32 हजार की करेंसी बरामद, सभी नोट दो-दो हजार के

Mon, 23 Jan 2017 10:53 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, टांडा-उड़मुड़ (होशियारपुर)
ब्यूरो/अमर उजाला, टांडा-उड़मुड़ (होशियारपुर) Updated Mon, 23 Jan 2017 10:53 PM IST
विज्ञापन
16 Lakh 32 thousand currency recovered from two vehicles
2000 rupees - फोटो : Demo Pic
इलेक्शन कमीशन की स्टैटिक सर्विलांस टीम ने ब्यास दरिया पुल के पास टांडा पुलिस की मदद से की गई नाकाबंदी दौरान दो गाड़ियों से 16 लाख 32 हजार की करेंसी बरामद की है। इसमें से एक गाड़ी तरनतारन और दूसरी धारीवाल की है।
विज्ञापन


दोनों गाड़ियों को श्री हरगोबिंदपुर की ओर से आते समय दोपहर तीन बजे के करीब पुल के पास लगाए पक्के नाके पर गिरफ्त में लिया गया। इस टीम के इंचार्ज विधानसभा हल्का उड़मुड़ एक्सटेंशन अफसर एग्रीकल्चर विभाग गुरमीत सिंह, डीएसपी मुख्तियार राय और थाना प्रमुख जसविंदर पाल सिंह गोराया ने बताया के बरामद राशि इनकम टैक्स महकमे के हवाले कर दिया गया है। 
विज्ञापन


पुलिस ने गुरजिंदर सिंह पुत्र कश्मीर सिंह निवासी झबाल से 10 लाख और दीपक कुमार पुत्र तिलक राज निवासी धारीवाल से 6 लाख 32 हजार बरामद की है। प्राथमिक जांच के दौरान दोनों ही व्यक्ति इतनी बड़ी राशि के संबंध में कोई तसल्ली वाला जवाब नहीं दे सके। दोनों के अनुसार इस राशि को निजी उपयोग लिए लेकर जा रहे थे। करेंसी दो-दो हजार के नोट में है। पुलिस और इनकम टैक्स महकमा जांच कर रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed