{"_id":"58863bfc4f1c1bbb7ecf4294","slug":"16-lakh-32-thousand-currency-recovered-from-two-vehicles","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो गाड़ियों से 16 लाख 32 हजार की करेंसी बरामद, सभी नोट दो-दो हजार के","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दो गाड़ियों से 16 लाख 32 हजार की करेंसी बरामद, सभी नोट दो-दो हजार के
ब्यूरो/अमर उजाला, टांडा-उड़मुड़ (होशियारपुर)
Updated Mon, 23 Jan 2017 10:53 PM IST
विज्ञापन
2000 rupees
- फोटो : Demo Pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इलेक्शन कमीशन की स्टैटिक सर्विलांस टीम ने ब्यास दरिया पुल के पास टांडा पुलिस की मदद से की गई नाकाबंदी दौरान दो गाड़ियों से 16 लाख 32 हजार की करेंसी बरामद की है। इसमें से एक गाड़ी तरनतारन और दूसरी धारीवाल की है।
दोनों गाड़ियों को श्री हरगोबिंदपुर की ओर से आते समय दोपहर तीन बजे के करीब पुल के पास लगाए पक्के नाके पर गिरफ्त में लिया गया। इस टीम के इंचार्ज विधानसभा हल्का उड़मुड़ एक्सटेंशन अफसर एग्रीकल्चर विभाग गुरमीत सिंह, डीएसपी मुख्तियार राय और थाना प्रमुख जसविंदर पाल सिंह गोराया ने बताया के बरामद राशि इनकम टैक्स महकमे के हवाले कर दिया गया है।
पुलिस ने गुरजिंदर सिंह पुत्र कश्मीर सिंह निवासी झबाल से 10 लाख और दीपक कुमार पुत्र तिलक राज निवासी धारीवाल से 6 लाख 32 हजार बरामद की है। प्राथमिक जांच के दौरान दोनों ही व्यक्ति इतनी बड़ी राशि के संबंध में कोई तसल्ली वाला जवाब नहीं दे सके। दोनों के अनुसार इस राशि को निजी उपयोग लिए लेकर जा रहे थे। करेंसी दो-दो हजार के नोट में है। पुलिस और इनकम टैक्स महकमा जांच कर रहा है।