फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक चालक को मारी टक्कर, घायल

तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक चालक को मारी टक्कर, घायल

Tue, 18 Dec 2018 01:48 AM IST
Updated Tue, 18 Dec 2018 01:48 AM IST
विज्ञापन
तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक चालक को मारी टक्कर, घायल
तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक चालक को मारी टक्कर, घायल
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूूूरो
पंचकूला। कालका-शिमला हाइवे पर सुबह करीब साढ़े दस बजे एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन बाइक चालक को टक्कर मारकर मौके से फरार हो गया। टक्कर लगने के बाद बाइक चालक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि पुलिस ने घटनास्थल से घायल को सेक्टर-6 के सामान्य अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां हालत गंभीर होने के कारण उसे पीजीआई रेफर कर दिया गया। पुलिस ने बताया कि घायल की पहचान संजय जैन के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि संजय सुबह करीब दस बजे अपने घर से निकला था और किसी निजी काम से सेक्टर-20 की ओर जा रहा था। तभी अचानक एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। पुलिस ने बताया कि संजय ने सुरक्षा के लिहाज से हेलमेट भी पहना था। लेकिन टक्कर तेज लगने के कारण सड़क पर गिरते ही हेलमेट भी कई हिस्सों में टूटकर कर बिखर गया। पुलिस ने बताया कि संजय जैन की हेलमेट के कारण जान तो बच गई लेकिन बावजूद इसके उन्हें सिर पर गहरी चोट आई है। पुलिस परिजनों की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed