फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   माइनिंग मामले में एक गिरफ्तार, दो टिप्पर बरामद

माइनिंग मामले में एक गिरफ्तार, दो टिप्पर बरामद

Sat, 24 Nov 2018 01:23 AM IST
Updated Sat, 24 Nov 2018 01:23 AM IST
विज्ञापन
माइनिंग मामले में एक गिरफ्तार, दो टिप्पर बरामद
रत्तेवाली नदी में खनन करने के दौरान मारा छापा
विज्ञापन


- माइनिंग मामले में एक गिरफ्तार, दो टिप्पर बरामद
- कई आरोपी वाहन छोड़कर मौके से भाग निकले

अमर उजाला ब्यूरो
पंचकूला। रामगढ़ चौकी पुलिस ने अवैध माइनिंग का कारोबार करने के एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। जिसकी पहचान कृष्ण कुमार बिल्ला निवासी रत्तेवाली के रूप में हुई है। रामगढ़ चौकी इंचार्ज ने बताया कि पंचकूला निवासी हुकुम सिंह ने की शिकायत पर ये कार्रवाई की है। हुकुम सिंह ने शिकायत में आरोप लगाया था कि दो अक्तूबर की रात करीब साढ़े 11 बजे कुछ लोग रत्तेवाली नदी में जेसीबी और हाइवा ट्रक के जरिये रेता ग्रेवर चोरी कर रहे थे। जब उन्होंने और उनके गांव का दीपा रेता ग्रेवर चोरी करने वाले को रोकने के लिए नदी में गए तो बिल्ला, बलराम, श्याम, काला निवासी गांव रत्तेवाली वा मिता, काला, गोलू, चन्नी निवासी फतेहपुर, रायपुररानी और हाइवा ट्रक व जेसीबी के ड्राइवर ने मिलकर दोनों पर हमला कर दिया। इस दौरान बलराम ने गड़ासी सिर में और चन्नी ने लोहे की पाइप से वार किया। इसके अलावा अन्य आरोपियों ने भी उनसे मारपीट की। जिसमें वे घायल हो गए। दीपा मौके से भागकर शोर मचाने लगा, जिसकी आवाज सुनकर गांव के अन्य लोग मौके पर आ गए। लोगों की भीड़ नदी की ओर आती देख सभी हथियार व जेसीबी, हाईवा ट्रक के साथ भाग निकले। गांव के लोगों व उनके भाई कृष्ण ने उन्हें सेक्टर-छह अस्पताल पहुंचाया था। पुलिस ने हुकुम सिंह की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ माइनिंग एक्ट के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू की थी।


चंडीमंदिर थाना पुलिस ने मारा छापा
माइनिंग की सूचना पर चंडीमंदिर थाना पुलिस ने छापेमारी कर दो टिप्पर कब्जे में लिए हैं। पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज जांच शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि उन्हें गुप्त सूचना मिली थी कि कुछ लोग माइनिंग कर रहे हैं। उन्होंने छापामारी के लिए तत्काल टीम गठित की, जिसमें कश्मीर सिंह, महावीर सिंह, सुमेर, सतपाल शामिल थे। टीम ने सूचना के मुताबिक स्याम की नदी पर पहुंची। वहां जेसीबी से दो टिप्पर लोड किए जा रहे थे। पुलिस को देख जेसीबी को लेकर चालक भाग गया। लेकिन दोनों टिप्परों को कब्जे में ले लिया गया। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed