फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   कुल्हाड़ी से मारकर दोस्त को किया घायल, हालत गंभीर

कुल्हाड़ी से मारकर दोस्त को किया घायल, हालत गंभीर

Wed, 14 Nov 2018 01:47 AM IST
Updated Wed, 14 Nov 2018 01:47 AM IST
विज्ञापन
कुल्हाड़ी से मारकर दोस्त को किया घायल, हालत गंभीर
कुल्हाड़ी से मारकर दोस्त को किया घायल, हालत गंभीर
विज्ञापन


- सेक्टर -26 अस्पताल से पीजीआई किया था रेफर
- प्रेम प्रसंग की बात आई है मामले में अभी तक सामने
- चंडीमंदिर थाने में मामला दर्ज कर शुरू कर दी है जांच

अमर उजाला ब्यूरो
पंचकूला। दोस्त से किसी बात को लेकर बहस के बाद कुल्हाड़ी से मारकर एक युवक ने अपने दोस्त को घायल कर दिया। ऐसा मामला पंचकूला के सेक्टर-26 में सामने आया है। चंडीमंदिर थाने में पुलिस ने मारपीट और धमकी देने की धाराओं के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
पुलिस को दी गई शिकायत में कमल ने आरोप लगाया कि उसके दोस्त गौरव ने उसे जान से मारने का प्रयास किया। बताया कि वह प्रगति विहार अब्दुलापुर पिंजौर का रहने वाला है। वह एक निजी कंपनी में काम करता है। कमल ने बताया कि उसे उसके दोस्त गौरव निवासी सेक्टर-19 पंचकूला का फोन आया कि वह उस मेट्रो मोड जीरकपुर पर मिले। इसके बाद गौरव अपनी एक्टिवा से मुझे जीरकपुर ले गया। उसने मेरा मोबाइल बंद करवाकर अपनी डिग्गी में रख लिया।
विज्ञापन

इसके बाद गौरव मुझे पटियाला रोड स्थित पेट्रोल पंप पर ले गया। वहां से उसने अपनी एक्टिवा की टंकी फुल करवाई और दो लीटर की दो बोतलों में पेट्रोल भरवाया। कमल ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि गौरव उसे घग्गर नदी वाले पार्क में घुमाने ले गए। रात 12 बजे के बाद गौरव अपनी स्कूटी पार्क में खड़ी कर मुझे नदी में ले गया। मैने इसका विरोध किया। गौरव ने हाथ में एक कुल्हाडी भी ले रखी थी। गौरव ने जब उससे पूछा कि यह कुल्हाड़ी किस लिए साथ में ले जा रहे हो तब उसने जवाब में कहा कि कुत्ते या किसी अन्य जानवर से बचाव के लिए ले रखी है। नदी के बीच में पहुंचने के बाद अचानक गौरव ने मेरी गर्दन पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। मैंने अपना बचाव करते हुए कुल्हाड़ी को हाथ से पकड़ने की कोशिश की। कुल्हाड़ी से बचाव कररते हुए मेरे दोनों हाथों की उंगली कट गई। कमल ने बताया कि जब उसे गौरव की चाल समझ में आ गई। वह उसे मारकर नदी के फेंक देना चाहता था। लेकिन हाथापाई के दौरान गौरव भी गिर गया। इसका फायदा उठाकर वह किसी तरह सेक्टर-26 की कोठियों में घुस गया। कमल भागकर जब कोठी के सामने पहुंचा तो घर के मालिक ने सौ नंबर डायल कर पुलिस को जानकारी दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने कमल को सेक्टर-26 जनरल अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालात गंभीर होने के बाद उसे पीजीआई रेफर कर दिया गया। पुलिस ने कमल के बयान पर धारा 323, 324, 506 के तहत थाना चंडीमंदिर में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सूत्रों की मानें तो मामला प्रेम-प्रसंग का भी सामने आया है। मामले में थाना प्रभारी नवीन कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed